Breaking News
Haryana AQI: हरियाणा के 5 शहरों में सांसों पर संकट, बहादुरगढ़ का AQI 324 पार, जानें अपने शहर का हालBhiwani News: धनतेरस पर भिवानी के बाजारों में दोपहिया वाहनों की एंट्री बैन, मचान से पुलिस रखेगी नजरYamunanagar Road Accident: यमुनानगर में चाचा के सामने कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, 31 वर्षीय संदीप की मौतNarnaul News: नारनौल में अवैध पटाखों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राव का मोहल्ला स्थित मकान में छापेमारीPanipat Accident: पानीपत जीटी रोड पर तड़के पलटा सेब से भरा ट्रक, हाईवे पर बिखरीं सैकड़ों पेटियांHaryana AQI: हरियाणा के 5 शहरों में सांसों पर संकट, बहादुरगढ़ का AQI 324 पार, जानें अपने शहर का हालBhiwani News: धनतेरस पर भिवानी के बाजारों में दोपहिया वाहनों की एंट्री बैन, मचान से पुलिस रखेगी नजरYamunanagar Road Accident: यमुनानगर में चाचा के सामने कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, 31 वर्षीय संदीप की मौतNarnaul News: नारनौल में अवैध पटाखों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राव का मोहल्ला स्थित मकान में छापेमारीPanipat Accident: पानीपत जीटी रोड पर तड़के पलटा सेब से भरा ट्रक, हाईवे पर बिखरीं सैकड़ों पेटियां

Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार ट्राले ने मचाया कोहराम, पिकअप चालक की दर्दनाक मौत

Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार ट्राले ने मचाया कोहराम, पिकअप चालक की दर्दनाक मौत

कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार ट्राले ने मचाया कोहराम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र जिले के स्टेट हाईवे-6 (Ladwa Radaur Highway) पर मथाना पावर हाउस के समीप बीती रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। पिपली की तरफ से अपनी पिकअप लेकर यमुनानगर लौट रहे 38 वर्षीय चालक अरुण कुमार की गाड़ी आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्राले में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ओवरटेक करने के ठीक बाद ट्राला चालक ने अचानक एमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही पिकअप को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह सीधे ट्राले के पिछले हिस्से में जा धंसी।

केबिन को काटकर आधे घंटे में निकाला बाहर, LNJP अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक अरुण कुमार केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। पिकअप में फंसे अरुण को बाहर निकालने के लिए गाड़ियों के पुर्जे तक काटने पड़े। लगभग पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल अरुण को बाहर निकालकर तुरंत एम्बुलेंस के जरिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ढाई साल पहले उजड़ा था सुहाग, अब 13 साल की तमन्ना के सिर से उठा पिता का साया

यमुनानगर के गांव ककडोनी के रहने वाले अरुण कुमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरुण की पत्नी मनीषा का करीब ढाई साल पहले ही देहांत हो चुका था। परिवार में अब उनकी 13 साल की बेटी तमन्ना अकेली रह गई है, जो गांव के स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। मां के बाद अब पिता का साया भी उठ जाने से मासूम बच्ची पूरी तरह अनाथ हो गई है। मृतक अरुण अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे और परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।

भाई के सामने ही घटी घटना, पुलिस ने राजस्थान नंबर के ट्राला चालक पर कसा शिकंजा

हादसे के वक्त मृतक अरुण के छोटे भाई विक्रम अपना कैंटर लेकर पिकअप के ठीक पीछे ही चल रहे थे और यह पूरी घटना उनकी आंखों के सामने ही घटी। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक अपना ट्राला (RJ 47 GA 1535) मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। थाना सदर थानेसर में तैनात जांच अधिकारी ASI सुरेंद्र कुमार ने बताया कि LNJP अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है। पीड़ित भाई विक्रम की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा के 5 जिलों में हवा ‘बेहद खराब’, 18 डिग्री तक बदला दिन-रात का तापमान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।