Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

kurukshetra Gurudwara: कुरुक्षेत्र पातशाही छठी गुरुद्वारे में प्रकाश उत्सव की धूम, हजारों संगत ने टेका माथा

kurukshetra Gurudwara: कुरुक्षेत्र पातशाही छठी गुरुद्वारे में प्रकाश उत्सव की धूम, हजारों संगत ने टेका माथा

प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा, मैंबर बीबी जसबीर कौर मसाना, मैंबर हरमनप्रीत सिंह, मैंबर इंद्रजीत सिंह और सुखजिंदर सिंह मसाना ने भी भरी हाजरी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

kurukshetra Gurudwara: कुरुक्षेत्र धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी इन दिनों पूरी तरह गुरु के रंग में रंग चुका है।

अवसर है मीरी-पीरी के मालिक साहिब श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव का। समागम के दूसरे दिन कुरुक्षेत्र और आसपास के राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने धन-धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के हुजूर में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। पूरा गुरुद्वारा परिसर ‘वाहेगुरु’ के सिमरन और ‘जो बोले सो निहाल’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।

विज्ञापन

अखंड पाठ की पहली लड़ी के मध्य भोग, कमेटी के दिग्गजों ने टेका माथा

धार्मिक अनुष्ठानों की कड़ाई में आज श्री अखंड पाठ साहिब की पहली लड़ी के मध्य भोग डाले गए, जिसके बाद रागी जत्थों ने गुरुबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया।

इस पवित्र मौके पर पूरी इंसानियत और ‘सरबत के भले’ की सामूहिक अरदास की गई। इस भव्य समागम में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने विशेष तौर पर हाजिरी लगाई। उनके साथ कमेटी मेंबर बीबी जसबीर कौर मसाना, हरमनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह और सुखजिंदर सिंह मसाना ने भी गुरु चरणों में शीश नवाया।

प्रशासनिक और व्यवस्थागत मोर्चे पर एचएसजीएमसी के मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर, एडिशनल सेक्रेटरी राजपाल सिंह दुनिया माजरा, नरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह डाचर, उप सचिव अमरिंदर सिंह और मेला प्रबंधक जज सिंह सहित पूरी टीम व्यवस्था संभालती नजर आई।

जेठ की तपती दुपहरी में ‘ठंडी’ सेवा, बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने संभाला मोर्चा

कुरुक्षेत्र में इन दिनों पारा सातवें आसमान पर है और भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन गुरु के प्रति अगाध श्रद्धा के आगे मौसम की मार पूरी तरह बेअसर साबित हुई।

गुरुद्वारा परिसर और उसके आसपास संगत ने राहगीरों के लिए बड़े पैमाने पर स्टॉल लगाए। तपती धूप में कुरुक्षेत्र पहुंचे श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए जलजीरे, नींबू पानी और ठंडे शरबत का लंगर लगातार चलाया जा रहा है। इस सेवा कार्य की खास बात यह है कि इसमें न केवल पुरुष बल्कि छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी पूरी निष्ठा के साथ हाथ बंटा रहे हैं।

29 जून को सजेगा अलौकिक नगर कीर्तन, पंज प्यारे करेंगे अगुवाई

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए एचएसजीएमसी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में धार्मिक आयोजनों का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पहली लड़ी के मुख्य भोग 26 जून को पड़ेंगे, जिसके ठीक बाद दूसरी लड़ी का आगाज हो जाएगा। 28 जून को दूसरी लड़ी के समापन के साथ ही तीसरी लड़ी की शुरुआत होगी।

इस पूरे प्रकाश उत्सव का मुख्य आकर्षण 29 जून को सटने वाला महान नगर कीर्तन होगा। साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की सदारत में निकलने वाले इस भव्य नगर कीर्तन में कुरुक्षेत्र की सड़कों पर सिख संस्कृति और पारंपरिक गतका कला के अद्भुत रंग देखने को मिलेंगे, जिसमें देश भर से हजारों की तादात में संगत शिरकत करेगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।