Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के बारवा में सरपंच पर अवैध मिट्टी खनन के आरोप, CM विंडो तक पहुंची शिकायत, मंचा हड़कंप
कुरुक्षेत्र के बारवा में सरपंच पर अवैध मिट्टी खनन के आरोप, CM विंडो तक पहुंची शिकायत
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले के बारवा गांव में पंचायत की जमीन और जोहड़ की मिट्टी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गांव के सरपंच पर बिना किसी प्रशासनिक अनुमति और सक्षम अधिकारियों की मंजूरी के जोहड़ से अवैध रूप से मिट्टी बेचने के संगीन आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री विंडो तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
करोड़ों की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दावा
शिकायतकर्ता पूर्व पंच राजेश कुमार और वीरभान समेत कई ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की जोहड़ से बड़े पैमाने पर मिट्टी उठाई गई, जिसकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपये में है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में सरकारी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं और पंचायत की कीमती संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि बिना इजाजत मिट्टी बेचना सीधे तौर पर सरकारी राजस्व और पंचायत के भरोसे के साथ खिलवाड़ है।
उच्चस्तरीय जांच की मांग, प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकीं निगाहें
शिकायतकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे रिकॉर्ड की गहनता से जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितता और भ्रष्टाचार के सबूत मिलते हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं। फिलहाल यह शिकायत मुख्यमंत्री विंडो के साथ-साथ बीडीपीओ कार्यालय के संज्ञान में आ चुकी है, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर शुरुआती जांच प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सरपंच बोले— ‘सभी आरोप झूठे’, वीडियो बाइट देने से इनकार
जब इस पूरे मामले पर कुरुक्षेत्र के स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने बारवा गांव के सरपंच से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया, तो उन्होंने वीडियो बाइट (कैमरे के सामने बयान) देने से साफ मना कर दिया। हालांकि, फोन पर बातचीत के दौरान सरपंच ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए मिट्टी बेचने के दावे पूरी तरह झूठे हैं।
यह भी पढ़ें– जालंधर हाईवे पर भीषण हादसा, सड़क पर खड़े कैंटर से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 की युवकों की मौत
