Breaking News
PM SETU scheme Haryana: हरियाणा में ‘पीएम-सेतु’ योजना को हरी झंडी, कुरुक्षेत्र क्लस्टर को मिले ₹320.44 करोड़, बदल जाएगी ITI की तस्वीरमनाली-कीरतपुर हाईवे पर खाई में गिरी डीजे बस, रोपड़ के 4 लोगों की मौत; 7 घायलKarwa Chauth Thali Decoration: घर पर ऐसे सजाएं करवा चौथ की पूजा थाली, फोटो में दिखेगा सबसे रॉयल लुकKarnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएंPM SETU scheme Haryana: हरियाणा में ‘पीएम-सेतु’ योजना को हरी झंडी, कुरुक्षेत्र क्लस्टर को मिले ₹320.44 करोड़, बदल जाएगी ITI की तस्वीरमनाली-कीरतपुर हाईवे पर खाई में गिरी डीजे बस, रोपड़ के 4 लोगों की मौत; 7 घायलKarwa Chauth Thali Decoration: घर पर ऐसे सजाएं करवा चौथ की पूजा थाली, फोटो में दिखेगा सबसे रॉयल लुकKarnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएं

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बीएससी छात्र की मौत, पिता को फोन पर दी थी नौकरी की खुशखबरी, दूध लेने जाते वक्त क्रेटा ने मारी टक्कर

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बीएससी छात्र की मौत, पिता को फोन पर दी थी नौकरी की खुशखबरी, दूध लेने जाते वक्त क्रेटा ने मारी टक्कर

खुशखबरी सुनाने के 1 घंटे बाद ही थम गई सांसें, कुरुक्षेत्र में कार हादसे का शिकार हुआ 19 साल का तरुण

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर नरकतारी गांव के पास हुआ एक सड़क हादसा घराड़सी गांव के एक परिवार को जिंदगी भर का कभी न भरने वाला जख्म दे गया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रहे 19 साल के होनहार छात्र तरुण शर्मा की सड़क दुर्घटना में असमय मौत हो गई। इस हादसे का सबसे त्रासद पहलू यह है कि तरुण की महज एक दिन पहले ही कहीं नौकरी लगी थी।

अपनी कामयाबी से फूला न समाते हुए तरुण ने फोन कर सबसे पहले अपने पिता रमेश कुमार को यह खुशखबरी दी थी। लेकिन किसे पता था कि चंद मिनटों बाद ही यह खुशी हमेशा-हमेशा के लिए मातम में बदल जाएगी।

विज्ञापन

पिता ने भेजा था दूध लेने, रास्ते में काल बनकर आई तेज रफ्तार कार

मृतक के पिता रमेश कुमार, जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत बिजली बोर्ड में कार्यरत हैं, ने बताया कि वे रोजाना गुरुकुल कुरुक्षेत्र से गाय का दूध लेकर घर जाते हैं।

सोमवार को वे किसी काम से कुरुक्षेत्र आए हुए थे और दूध लाने वाली डोली घर पर ही रह गई थी। शाम करीब सवा चार बजे उन्होंने तरुण को फोन किया। तरुण ने उन्हें नौकरी लगने की बात बताई, तो पिता ने कहा कि बाकी बातें घर लौटकर आराम से करेंगे, तुम तब तक गुरुकुल से दूध ले आओ। पिता की बात मानकर तरुण अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी उठाकर घर से निकला था।

शाम करीब सवा पांच बजे जब रमेश कुमार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के थर्ड गेट के पास पहुंचे, तो एक परिचित ने उन्हें नरकतारी बस अड्डे के पास तरुण के एक्सीडेंट की सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो वहां तरुण की स्कूटी और दिल्ली नंबर की एक क्रेटा कार (HR05-BL0012) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्रेटा कार का चालक बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, जिसने आगे जा रहे तरुण को पीछे से उड़ा दिया।

सिर पर लगी गंभीर चोट, कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद रास्ते में तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि तरुण के सिर में गहरी चोटें आईं और अत्यधिक खून बह गया। राहगीर उसे तुरंत कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

बदहवास परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत एक नजदीकी निजी अस्पताल और फिर मेट्रो अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। आखिरकार जब परिजन उसे लेकर चंडीगढ़ जा रहे थे, तो शाहाबाद के पास तरुण के शरीर में हलचल बंद हो गई। आनन-फानन में उसे शाहाबाद के आदेश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ईसीजी (ECG) करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

माता-पिता का इकलौता बेटा था तरुण, आरोपी ड्राइवर की तलाश तेज

तरुण जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन देवी दयाल शर्मा का भतीजा था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बदहवास हो गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यूनिवर्सिटी थर्ड गेट चौकी के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता के बयान और कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार क्रेटा चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।