Breaking News
बिक्रम सिंह मजीठिया केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल: 700 करोड़ के लेनदेन का जिक्रNarnaul News: पेंशनभोगियों के लिए जरूरी सूचना, जिला खजाना कार्यालय से पेंशन लेने वालों के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र सत्यापनत्योहारों से पहले तरनतारन में फूड सेफ्टी टीम की जांच, पनीर-स्प्रिंग रोल समेत 6 सैंपल भरेNangal Chaudhary News: उप-मण्डल स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक, एसडीएम उदय सिंह ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दिए आवश्यक निर्देशNarnaul News: हरियाणा सरकार की सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना 2026-27, 1 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पात्रता और शर्तेंबिक्रम सिंह मजीठिया केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल: 700 करोड़ के लेनदेन का जिक्रNarnaul News: पेंशनभोगियों के लिए जरूरी सूचना, जिला खजाना कार्यालय से पेंशन लेने वालों के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र सत्यापनत्योहारों से पहले तरनतारन में फूड सेफ्टी टीम की जांच, पनीर-स्प्रिंग रोल समेत 6 सैंपल भरेNangal Chaudhary News: उप-मण्डल स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक, एसडीएम उदय सिंह ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दिए आवश्यक निर्देशNarnaul News: हरियाणा सरकार की सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना 2026-27, 1 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पात्रता और शर्तें

मनाली-कीरतपुर हाईवे पर खाई में गिरी डीजे बस, रोपड़ के 4 लोगों की मौत; 7 घायल

Ropar Bus Accident मनाली-कीरतपुर हाईवे पर खाई में गिरी डीजे बस, रोपड़ के 4 लोगों की मौत; 7 घायल

मनाली-कीरतपुर हाईवे पर खाई में गिरी डीजे बस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Ropar Bus Accident: मनाली-कीरतपुर साहिब नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। देहणी मसेवाल के पास डीजे साउंड वाली बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल बताए गए हैं। मृतक रोपड़ के रहने वाले थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस में सवार लोग कुल्लू में दशहरे के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान देहणी मसेवाल के पास बस चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और बस सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बस में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की गई। बचाव टीम ने काफी मशक्कत के बाद चारों मृतकों के शव बाहर निकाले। इसके बाद शवों को श्री आनंदपुर साहिब अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया।

शाम करीब साढ़े छह बजे मिली सूचना, NHAI की टीम पहुंची मौके पर

NHAI की एंबुलेंस टीम के मुताबिक, उन्हें शाम करीब 6:30 बजे सूचना मिली थी कि डीजे साउंड वाली बस खाई में गिर गई है। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। टीम ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोग पुरुष थे। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद उनके शवों को बाहर निकाला। हादसे में सात अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी। हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बस कुल्लू में दशहरे के कार्यक्रम के बाद लौट रही थी। पुलिस हादसे से संबंधित आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

फिल्लौर में नेशनल हाईवे-44 पर बोलेरो पिकअप और कार टकराईं

पंजाब के जालंधर जिले के फिल्लौर में भी नेशनल हाईवे-44 पर सड़क हादसा हुआ। यहां ओवरटेक करने के दौरान बोलेरो पिकअप और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन डिवाइडर पर लगे पेड़ों को उखाड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गए। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले फिल्लौर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। दोनों हादसों ने हाईवे पर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को फिर सामने रखा है। हालांकि, दोनों घटनाओं के सटीक कारणों और जांच की स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Click Here👉 जालंधर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार परिवार को कार ने कुचला; 11 महीने की मासूम बच्ची की मौत

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रूपनगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।