Breaking News
Narnaul News: आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल बना निशुल्क मेहंदी कार्यक्रमचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच हाथापाई; हॉस्टल में पंखे को लेकर विवाद, देर रात पहुंची पुलिसUber cab driver harassment: उबर कैब ड्राइवर की गुंडागर्दी, एयरपोर्ट से आई युवती को बनाया बंधक, घर में घुसने की कोशिशNarnaul News: उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला, त्योहारी सीजन में महेंद्रगढ़ और नारनौल रूट की ट्रेनों में जुड़ेंगे 137 अतिरिक्त डिब्बेKarnal crime news: करनाल में बिजली बिल के विवाद में बहू ने बुजुर्ग सास को जमीन पर पटककर पीटा, वीडियो वायरलNarnaul News: आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल बना निशुल्क मेहंदी कार्यक्रमचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच हाथापाई; हॉस्टल में पंखे को लेकर विवाद, देर रात पहुंची पुलिसUber cab driver harassment: उबर कैब ड्राइवर की गुंडागर्दी, एयरपोर्ट से आई युवती को बनाया बंधक, घर में घुसने की कोशिशNarnaul News: उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला, त्योहारी सीजन में महेंद्रगढ़ और नारनौल रूट की ट्रेनों में जुड़ेंगे 137 अतिरिक्त डिब्बेKarnal crime news: करनाल में बिजली बिल के विवाद में बहू ने बुजुर्ग सास को जमीन पर पटककर पीटा, वीडियो वायरल

चंडी मंदिर मिलिट्री एरिया में MES स्टोर का ताला तोड़ने पहुंचे दंपती; चोरी की कोशिश, औजारों समेत पकड़े गए

Panchkula theft case चंडी मंदिर मिलिट्री एरिया में MES स्टोर का ताला तोड़ने पहुंचे दंपती; चोरी की कोशिश, औजारों समेत पकड़े गए

MES स्टोर का ताला तोड़ने पहुंचे दंपती, औजारों समेत पकड़े गए

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Panchkula theft case: पंचकूला के चंडी मंदिर स्थित हाई-सिक्योरिटी मिलिट्री एरिया में एमईएस ठेकेदार के स्टोर में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। 27 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे स्टोर का ताला तोड़ने पहुंचे पति-पत्नी को सेना के जवानों ने मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपियों के पास एक मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने के औजारों से भरा बैग मिला। सेना ने दोनों को चंडीमंदिर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने ठेकेदार के भाई की शिकायत के आधार पर अंबाला शहर के हीरा नगर निवासी मनदीप सिंह, उसकी पत्नी नवजोत कौर और डेराबस्सी निवासी स्टोर के पूर्व कर्मचारी मुखत्यार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मनदीप ने बताया कि उसे स्टोर में चोरी करने के लिए मुखत्यार सिंह ने भेजा था। मामले में करीब 10 दिन पहले इसी स्टोर से बिजली के तारों के बंडल चोरी होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन

सेना के जवानों ने ताला तोड़ते समय पकड़ा

हिसार निवासी ठेकेदार परमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी चंडी मंदिर मिलिट्री एरिया में ठेकेदारी का काम करती है। सेक्टर-डी में मकान नंबर 2904 में कंपनी का स्टोर है। 27 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे उन्हें सूचना मिली कि स्टोर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे दो लोगों को सेना के जवानों ने पकड़ लिया है।

सूचना मिलने के बाद परमजीत सिंह शक्ति गेट टैंक चौक पहुंचे। वहां सेना के जवानों की हिरासत में मनदीप सिंह और उसकी पत्नी नवजोत कौर मौजूद थे। दोनों अंबाला शहर के हीरा नगर के रहने वाले हैं। उनके पास से एक मोटरसाइकिल और छेनी, हथौड़ा तथा लोहे की रॉड रखे होने वाला बैग बरामद हुआ।

पूर्व कर्मचारी पर चोरी की साजिश में शामिल होने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मनदीप सिंह ने बताया कि उसे और उसकी पत्नी को स्टोर में चोरी करने के लिए मुखत्यार सिंह ने भेजा था। मुखत्यार सिंह पहले इसी स्टोर में काम कर चुका है और डेराबस्सी का निवासी है। पुलिस अब उसकी भूमिका की जांच कर रही है। मनदीप ने पूछताछ में यह भी बताया कि करीब 10 दिन पहले वह और मुखत्यार सिंह शाम लगभग 8 बजे इसी स्टोर से बिजली के तारों के बंडल चोरी करके ले गए थे। पुलिस अब इस कथित चोरी की पुष्टि करने और चोरी किए गए तार बरामद करने की कोशिश कर रही है। इस मामले में मुखत्यार सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

चंडीमंदिर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनदीप सिंह, नवजोत कौर और मुखत्यार सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305, 331(4), 62 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मौके पर पकड़े गए पति-पत्नी को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार जब्त कर लिए हैं। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि फरार आरोपी मुखत्यार सिंह को पकड़ने और कथित तौर पर चोरी किए गए बिजली के तार बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Click Here👉पंचकूला में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 70 कार्ड बरामद

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।