Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, छात्रों के समर्थन में निकाला विजय जुलूस, सड़कों पर उतरे दिग्गज

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, छात्रों के समर्थन में निकाला विजय जुलूस, सड़कों पर उतरे दिग्गज

राहुल गांधी के संघर्ष और छात्रों की एकजुटता के आगे झुकी सरकार- मेवा सिंह

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। छात्रों की मांगों पर मिली कामयाबी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक विशाल विजय जुलूस निकाला गया। इस शक्ति प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने किया, जिसमें थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, पिहोवा विधायक मंदीप चट्ठा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला विशेष रूप से मौजूद रहे।

अग्रवाल धर्मशाला से गांधी चौक तक गूंजे नारे

विज्ञापन

विजय जुलूस की शुरुआत रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला से हुई, जो शहर के विभिन्न मुख्य बाजारों से गुजरता हुआ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जाकर संपन्न हुआ। रास्ते भर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग उठाई। इस दौरान पूरी धर्मनगरी में कांग्रेसी झंडे और छात्रों के समर्थन में बैनर लहराते दिखे।

संसद से सड़क तक राहुल गांधी ने उठाई आवाज: मेवा सिंह

जुलूस के समापन पर सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि यह सिर्फ किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान और युवाओं के ऐतिहासिक संघर्ष की जीत है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़क तक छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को पुरजोर तरीके से उठाया। पार्टी की निरंतर घेराबंदी और छात्रों की अटूट एकजुटता के आगे आखिरकार सरकार को झुकना ही पड़ा।

हर वर्ग के अधिकार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: अशोक अरोड़ा

थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, पिहोवा विधायक मंदीप चट्ठा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार लगातार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की नीतियां बना रही है। हालांकि, कांग्रेस किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और युवाओं के अधिकारों पर किसी तरह की आंच नहीं आने देगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए गांव-गांव तक संघर्ष जारी रखने का सामूहिक संकल्प दोहराया। इस मौके पर सुरेंद्र सैनी, बिमला सरोहा, पवन चौधरी समेत भारी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।