Breaking News
Fatehabad News: फतेहाबाद के गर्ल्स स्कूल में खूनी संघर्ष, 2 शिक्षकों की भिड़ंत के बाद 10 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीDDA Awas Nivesh Yojana: दिल्ली में 15 लाख में अपना घर! DDA की नरेला स्कीम में 25% छूट के साथ LIG फ्लैट्स की बंपर बुकिंग शुरूCheeka road accident: चीका-गुहला रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की इलाज के दौरान मौतMahendragarh News: हकेवि में 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का 23 अक्टूबर से होगा शुभारंभBudget friendly home: बजट के दायरे में ऐसे बनाएं अपना सपनों का घर, निर्माण के दौरान इन स्मार्ट टिप्स को अपनाकर बचाएं हजारों-लाखों रुपयेFatehabad News: फतेहाबाद के गर्ल्स स्कूल में खूनी संघर्ष, 2 शिक्षकों की भिड़ंत के बाद 10 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीDDA Awas Nivesh Yojana: दिल्ली में 15 लाख में अपना घर! DDA की नरेला स्कीम में 25% छूट के साथ LIG फ्लैट्स की बंपर बुकिंग शुरूCheeka road accident: चीका-गुहला रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की इलाज के दौरान मौतMahendragarh News: हकेवि में 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का 23 अक्टूबर से होगा शुभारंभBudget friendly home: बजट के दायरे में ऐसे बनाएं अपना सपनों का घर, निर्माण के दौरान इन स्मार्ट टिप्स को अपनाकर बचाएं हजारों-लाखों रुपये

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में शादी का जश्न बना अखाड़ा, डीजे बंद कराने के शक में चाकूबाजी, महिलाओं समेत 6 घायल

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में शादी का जश्न बना अखाड़ा, डीजे बंद कराने के शक में चाकूबाजी, महिलाओं समेत 6 घायल

कुरुक्षेत्र में शादी का जश्न बना अखाड़ा, डीजे बंद कराने के शक में चाकूबाजी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के कृष्णा गेट थाना क्षेत्र स्थित शोरगिर बस्ती में रविवार देर रात खुशियों का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। बस्ती में एक परिवार के यहां आयोजित शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। दोनों ओर से जमकर चले लाठी-डंडों और धारदार हथियारों (चाकू) के हमले में महिलाओं समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल परिसर में बने तनावपूर्ण माहौल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी बल और सीआईए-2 (CIA-2) की टीम तैनात करनी पड़ी।

“पुलिस को फोन तुमने किया” गलतफहमी बनी खूनी रंजिश की वजह

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शोरगिर बस्ती निवासी एक परिवार के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जहां देर रात करीब 2 बजे तक तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसी बीच गश्त कर रही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमों का हवाला देते हुए डीजे बंद करवा दिया। डीजे बंद होते ही शादी वाले परिवार को यह शक हो गया कि पड़ोस में रहने वाले परिवार ने ही पुलिस को फोन करके शिकायत दर्ज कराई है। इसी गलतफहमी और शक के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बात मारपीट तक पहुंच गई।

दोनों पक्षों से महिलाओं पर चाकू से वार, आरोप-प्रत्यारोप जारी

पीड़ित पक्ष की बुजुर्ग महिला लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि शादी वाले परिवार ने उन पर पुलिस को फोन करने का झूठा इल्जाम लगाया और रंजिश रखते हुए उनके बेटे की पत्नी व दो पोतियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे तीनों लहूलुहान हो गईं। वहीं, दूसरी तरफ से शादी वाले परिवार की महिला स्मृति का कहना है कि पड़ोसी परिवार ने जानबूझकर शादी के जश्न में खलल डालने के लिए विवाद पैदा किया। मारपीट की इस घटना में उनके पक्ष की भी दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी, पुलिस और CIA-2 ने संभाला मोर्चा

वारदात के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल ले जाया गया। घायलों के पीछे-पीछे दोनों पक्षों के समर्थक और रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए, जिससे वहां हंगामे और दोबारा टकराव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही कृष्णा गेट थाना पुलिस और सीआईए-2 (CIA-2) की टीम ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर मोर्चा संभाला और स्थिति को बेकाबू होने से बचाया।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई: थाना प्रभारी

मामले की जानकारी देते हुए कृष्णा गेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि शोरगिर बस्ती में दो गुटों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एक पक्ष द्वारा धारदार हथियार और चाकू का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। पुलिस फिलहाल सभी घायलों के बयान दर्ज कर रही है और डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में सड़कों पर उतरे सफाई कर्मी, साथी रोहित की मौत पर निकाला रोष मार्च, 33वें दिन भी ठप रहा काम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।