Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra News: ज्योतिसर हेड पर लड़की ने नहर में लगाई छलांग, डूबे युवक को ढूंढ रही पुलिस ने बचाई जान

Kurukshetra News: ज्योतिसर हेड पर लड़की ने नहर में लगाई छलांग, डूबे युवक को ढूंढ रही पुलिस ने बचाई जान

Kurukshetra News: ज्योतिसर हेड पर लड़की ने नहर में लगाई छलांग, डूबे युवक को ढूंढ रही पुलिस ने बचाई जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: ज्योतिसर | (पवन शर्मा)  कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर हेड पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। नरवाना ब्रांच नहर में डूबे एक युवक की तलाश में जुटी ज्योतिसर पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए नहर में छलांग लगाने वाली एक युवती को सकुशल बचा लिया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से डूब रही युवती को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सही समय पर मिली इस जीवनदान की वजह से युवती की जान बच गई, जिसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

कहते हैं कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। रविवार को कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर हेड पर कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला, जहां मौत को गले लगाने नहर में कूदी एक युवती के लिए वहां गश्त कर रही पुलिस टीम फरिश्ता बन गई।

विज्ञापन

दरअसल, ज्योतिसर पुलिस की टीम सुबह से ही नरवाना ब्रांच नहर के तेज बहाव में बहे यूपी के छात्र रोहित की तलाश में खाक छान रही थी। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पुलिस टीम जब ज्योतिसर हेड के पास सर्च ऑपरेशन की समीक्षा कर रही थी, तभी अचानक एक 18-19 वर्षीय युवती दौड़ती हुई आई और उसने उफनती नहर में छलांग लगा दी।

पलक झपकते ही एक्शन में आए जवान, राहगीरों ने भी मसीहा बन थाम लिया हाथ

युवती को पानी में कूदता देख किनारे पर खड़े लोगों की चीख निकल गई। लेकिन वहां मौजूद ज्योतिसर चौकी प्रभारी नरेश कुमार और उनके जवानों ने एक सेकंड भी जाया नहीं किया।

पुलिसकर्मियों ने स्थानीय राहगीरों की मदद से तुरंत जाल और रस्सियों के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पानी का बहाव तेज था, लेकिन समय रहते उठाए गए इस कदम की बदौलत युवती को गहरे पानी में समाने से पहले ही सुरक्षित किनारे पर खींच लिया गया। पानी पी लेने के कारण युवती की हालत थोड़ी नाजुक थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत अपनी गाड़ी से उसे कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों को सौंपी गई बेटी; पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता

अस्पताल में डॉक्टरों की मुस्तैद टीम ने युवती का इलाज शुरू किया, जिसके बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। होश में आने के बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो उसकी पहचान मुकम्मल हो सकी। इसके तुरंत बाद उसके परिवार को थाने बुलाया गया। कानूनी और चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार देर शाम ही युवती को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया।

“हमारी टीम रविवार को नहर में डूबे युवक रोहित की तलाश में ज्योतिसर हेड के पास ही मुस्तैद थी। इसी दौरान इस युवती ने अचानक आत्मघाती कदम उठा लिया। गनीमत रही कि हमारी टीम बिल्कुल मुहाने पर थी और राहगीरों के सहयोग से हमने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

चूंकि मामला एक युवती की मानसिक स्थिति और उसकी निजता से जुड़ा है, इसलिए सामाजिक सुरक्षा को देखते हुए हम उसकी पहचान उजागर नहीं कर रहे हैं। काउंसलिंग के बाद उसे माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया है।”

— नरेश कुमार, चौकी प्रभारी, ज्योतिसर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।