Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra News: ज्योतिसर में सरस्वती फीडर नहर से मिला 25 वर्षीय महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

Kurukshetra News: ज्योतिसर में सरस्वती फीडर नहर से मिला 25 वर्षीय महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

ज्योतिसर में सरस्वती फीडर नहर से मिला 25 वर्षीय महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ज्योतिसर स्थित डेरा यादव फार्म के पास से गुजर रही सरस्वती फीडर नहर में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही ज्योतिसर पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।

प्राथमिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पंचनामे के उपरांत कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के शवगृह (मर्च्युरी) में भिजवा दिया है, ताकि शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया जा सके।

विज्ञापन

नहा रहे बच्चों ने देखा पानी में तैरता शव, मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय नहर के किनारे कुछ बच्चे नहा रहे थे। इसी दौरान बच्चों की नजर पानी के तेज बहाव में बहकर आ रहे एक शव पर पड़ी। पानी में शव देखते ही बच्चों ने घबराकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के खेतों और डेरे में काम कर रहे लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बिना देर किए मामले की सूचना स्थानीय ज्योतिसर पुलिस चौकी को दी, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

लाल-नीले कपड़े और 25-30 साल उम्र: पहचान के लिए खंगाली जा रही गुमशुदगी की फाइलें

मामले की जानकारी देते हुए ज्योतिसर पुलिस चौकी के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शुरुआती देखने से महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के आसपास प्रतीत होती है। मृतका ने लाल रंग की पजामी और लाल व नीले रंग के कॉम्बिनेशन की कुर्ती पहन रखी है। शारीरिक बनावट और स्थिति को देखकर लग रहा है कि शव बहुत ज्यादा पुराना नहीं है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिनाख्त कराने के लिए कुरुक्षेत्र जिले के सभी थानों, पुलिस चौकियों के साथ-साथ पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी हुलिए व कपड़ों का ब्योरा भेज दिया गया है। हाल के दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी (मिसिंग) की शिकायतों का भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही मौत के सही कारणों और घटना के पीछे की वजहों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें– Hisar News: जन्नत बार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, शीशे तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।