Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra News: शाहाबाद में ₹3500 का डीजल डलवाकर भागा कार सवार, रोकने के लिए चलती गाड़ी में कूदा सेल्समैन

Kurukshetra News: शाहाबाद में ₹3500 का डीजल डलवाकर भागा कार सवार, रोकने के लिए चलती गाड़ी में कूदा सेल्समैन

सेल्समैन को 1 KM तक कार में बंधक बनाकर चलती गाड़ी से फेंका

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी शाहाबाद में देखने को मिली है। शाहाबाद शुगर मिल के पास बने सरकारी पेट्रोल पंप पर एक वरना कार सवार युवक ने बेहद फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी युवक पंप पर तेल डलवाने आया और ₹3,500 का डीजल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए गाड़ी दौड़ा दी। इस धोखेबाजी को भांपकर अपनी ड्यूटी निभा रहे सेल्समैन ने भी हिम्मत दिखाई और भागती कार का दरवाजा खोलकर सीधे अंदर दाखिल हो गया। इसके बाद जो हुआ, उसने हाईवे पर चल रहे अन्य राहगीरों के भी होश उड़ा दिए।

विज्ञापन

हाथ में नोट दिखाए और फिर दबा दिया एक्सीलेटर

पंप पर तैनात सेल्समैन लब्बू सिंह ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि दोपहर करीब 3 बजे एक सफेद रंग की वरना कार तेल डलवाने के लिए आकर रुकी। चालक ने साढ़े तीन हजार रुपये का डीजल डालने को कहा। लब्बू सिंह के मुताबिक, “ड्राइवर के हाथ में नोट दिखाई दे रहे थे, इसलिए मुझे किसी तरह का कोई शक नहीं हुआ।

लेकिन जैसे ही मैं डीजल भरकर पैसे लेने के लिए उसकी खिड़की के पास पहुंचा, उसने अचानक गाड़ी स्टार्ट कर दी और एक्सीलेटर पर पैर रख दिया।” लब्बू सिंह ने सूझबूझ दिखाई और आरोपी को दबोचने के लिए पलक झपकते ही गाड़ी की कंडक्टर साइड (बगल वाली) सीट का दरवाजा खोला और अंदर बैठ गया।

एक किलोमीटर तक बीच सफर में चलती रही हाथापाई

कार के भीतर बैठते ही सेल्समैन और आरोपी ड्राइवर के बीच नोटों के बंडल को लेकर छीना-झपटी शुरू हो गई। आरोपी एक हाथ से स्टेयरिंग संभाल रहा था और दूसरे हाथ से लब्बू सिंह को पीछे धकेलते हुए पैसों को बचाने की कोशिश में जुटा था। शाहाबाद से लाडवा रोड की तरफ कार की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही थी।

सेल्समैन ने ड्राइवर को चेतावनी भी दी कि इस हाथापाई के चक्कर में गाड़ी पलट जाएगी और दोनों की जान जा सकती है, लेकिन शातिर चोर पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उसने उल्टा सेल्समैन पर दबाव बनाया कि अगर जान प्यारी है तो पहले पैसे छोड़ो।

जूता फटा, बाल-बाल बची सेल्समैन की जान

जब सेल्समैन को लगा कि रफ्तार के कारण बड़ा हादसा हो सकता है, तो उसने अपनी जान बचाने के लिए नोटों से हाथ हटा लिया। इसके बावजूद आरोपी ने कार नहीं रोकी और पंप से करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर लब्बू सिंह को चलती गाड़ी से बर्बरतापूर्वक नीचे धक्का दे दिया।

गनीमत यह रही कि सड़क पर गिरने के बाद लब्बू सिंह किसी बड़े वाहन की चपेट में नहीं आए और उनकी जान बाल-बाल बच गई, हालांकि इस आपाधापी में उनका जूता पूरी तरह फट गया और मामूली चोटें आईं।

बिना नंबर की कार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लाडवा की ओर तेजी से निकल गया। पीड़ित सेल्समैन ने बताया कि आरोपी पहले से ही पूरी तैयारी के साथ आया था, क्योंकि उसकी सफेद वरना कार के आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी।

घटना के बाद लब्बू सिंह ने किसी तरह अपने साथी कर्मचारियों को फोन किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर गाड़ी और आरोपी के रूट को ट्रेस किया जा रहा है और जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: गर्मी में कंबल और सर्दी में बर्फ की सिल्ली! महेंद्रगढ़ के संतलाल के दावे ने सबको चौंकाया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।