Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra News: लाडवा में दुखों के बीच पहुंचीं सुमन सैनी, डॉ. गणेश दत्त की भाभी कस्तूरी देवी समेत कई दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

Kurukshetra News: लाडवा में दुखों के बीच पहुंचीं सुमन सैनी, डॉ. गणेश दत्त की भाभी कस्तूरी देवी समेत कई दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

मंगोली जाटान से लेकर खैरी गांव तक; लाडवा क्षेत्र में हुए नुकसान पर उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने जताया गहरा शोक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: लाडवा (विजय कौशिक): सुख की घड़ियों में तो हर कोई साथ खड़ा होता है, लेकिन एक सच्चा जनप्रतिनीधि वही है जो जनता के दुखों में संबल बनकर खड़ा रहे। इसी भावना के साथ हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने शनिवार को लाडवा शहर और आसपास के कई गांवों का सघन दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने पिछले कुछ समय में दुनिया छोड़ चुके क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के घर जाकर अपनी भावभीनी संवेदनाएं प्रकट कीं और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

विज्ञापन

कस्तूरी देवी के निधन पर जताया दुख, शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात

उपाध्यक्षा सुमन सैनी सबसे पहले मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त के निवास पर पहुंचीं, जहां उनकी भाभी कस्तूरी देवी का हाल ही में स्वर्गवास हो गया था।

सुमन सैनी ने कस्तूरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और डॉ. गणेश दत्त व उनके परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि परिवार के बुजुर्गों का जाना एक ऐसी कमी होती है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

गांवों में पसरे मातम के बीच पहुंचीं सुमन सैनी, कई दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

चेयरमैन के परिवार ढांढस बंधाने के बाद उपाध्यक्षा का काफिला ग्रामीण क्षेत्रों की ओर बढ़ा। सुमन सैनी ने गांव मंगोली जाटान पहुंचकर जसविन्द्र के पुत्र सरवन के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया। इसके बाद वह गांव बड़तौली गईं, जहां उन्होंने संदीप राणा की माता बिमला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

दुखों को साझा करने का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका; उन्होंने गांव चकचानपुर में हरपाल सिंह के पिता सरवन कुमार, गांव बकाली में जय प्रकाश के चाचा जय सिंह, टाटका गांव में मनीराम और लज्जाराम के पुत्र माया राम तथा खैरी गांव में रामस्वरूप की धर्मपत्नी कृष्णा देवी के निधन पर उनके घर जाकर शोक संतप्त परिवारों के आंसू पोंछे।

लाडवा शहर के पार्षदों के घर भी दी दस्तक, ये दिग्गज रहे मौजूद

ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा उपाध्यक्षा ने लाडवा शहर के सामाजिक व राजनीतिक परिवारों में हुए नुकसान पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने पूर्व पार्षद सुनील की चाची, गौरव गाबा की दादी और मनोनीत पार्षद सन्नी कालड़ा के ताऊ बलदेव सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

इस पूरे सांत्वना दौरे के दौरान सुमन सैनी के साथ लाडवा नगरपालिका की चेयरपर्सन साक्षी खुराना, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, पूनम सैनी, अनिल माटा और मोनिका सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई।

यह भी पढ़ें–  Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के पास भीषण हादसा, चाय पीने निकले 2 दोस्तों की कार में मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।