Breaking News
India 10 Year Transformation: 10 साल में कितना बदला भारत? पोलिश मॉडल के वीडियो पर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंगPanchkula School Case: पंचकूला स्कूल मारपीट मामला, जिंदगी की जंग जीतकर पीजीआई से डिस्चार्ज हुई मासूम, घर लौटी खुशियांMahendragarh News: हकेवि की एनसीसी इकाई ने आयोजित की खेलकूद प्रतियोगिताएंअमेरिका में ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स का कब्जा; हाउस में भी बढ़तHaryana School Holidays: दीपावली से लेकर गुरु नानक जयंती तक, नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे हरियाणा के स्कूलIndia 10 Year Transformation: 10 साल में कितना बदला भारत? पोलिश मॉडल के वीडियो पर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंगPanchkula School Case: पंचकूला स्कूल मारपीट मामला, जिंदगी की जंग जीतकर पीजीआई से डिस्चार्ज हुई मासूम, घर लौटी खुशियांMahendragarh News: हकेवि की एनसीसी इकाई ने आयोजित की खेलकूद प्रतियोगिताएंअमेरिका में ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स का कब्जा; हाउस में भी बढ़तHaryana School Holidays: दीपावली से लेकर गुरु नानक जयंती तक, नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे हरियाणा के स्कूल

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में चाचा के सामने कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, 31 वर्षीय संदीप की मौत

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में चाचा के सामने कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, 31 वर्षीय संदीप की मौत

यमुनानगर में चाचा के सामने कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, 31 वर्षीय संदीप की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर जिले के सदर जगाधरी थाना क्षेत्र में ज्ञानेवाला गांव के समीप बीती शाम एक बेकाबू कैंटर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि सिर में गहरी चोट आने की वजह से 31 वर्षीय बाइक सवार संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी राहुल बुरी तरह घायल हो गया। हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि पूरी घटना मृतक संदीप के चाचा अमन कुमार की आंखों के ठीक सामने घटी, जो अपनी अलग बाइक से उनके ठीक पीछे चल रहे थे।

पाबनी कलां जाते वक्त हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने से संदीप की गई जान

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ज्ञानेवाला निवासी पेशे से किसान अमन कुमार ने बताया कि वे अपने शादीशुदा भतीजे संदीप और उसके दोस्त राहुल के साथ किसी निजी काम से पाबनी कलां गांव की तरफ जा रहे थे। संदीप और राहुल आगे एक ही बाइक पर सवार थे, जबकि अमन अपनी बाइक से उनके पीछे चल रहे थे। जैसे ही दोनों गांव से थोड़ा आगे निकले, सामने पाबनी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए संदीप की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद संदीप सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में घातक चोट आई, वहीं राहुल की दाहिनी टांग टूट गई।

भीड़ जुटते ही कैंटर छोड़ भागा ड्राइवर, सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घटना के तुरंत बाद कैंटर चालक ने कुछ दूरी पर गाड़ी रोकी और नीचे उतरा, लेकिन हादसे की गूंज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख वह वाहन वहीं छोड़कर रफूचक्कर हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की आपातकालीन टीम ने दोनों घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राहुल का इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी चालक की तलाश तेज

घटना की खबर मिलते ही सदर जगाधरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भिजवाया। सदर जगाधरी थाना प्रभारी नसीब सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के चाचा अमन कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम फरार चालक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा के 5 जिलों में हवा ‘बेहद खराब’, 18 डिग्री तक बदला दिन-रात का तापमान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।