Narnaul: टाइगर क्लब परिवार द्वारा शहर की पुरानी कचहरी मैदान में 23 वां दुर्गा पूजा महोत्सव पर सोमवार रात मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई।
टाइगर क्लब परिवार के कार्यक्रम संयोजक जय प्रकाश अग्रवाल सह संयोजक मनीष गोगिया, सचिव नरेंद्र बंसी ने बताया दुर्गा पूजा महोत्सव में सर्वप्रथम पंडित नारायण शास्त्री व पंडित गगन भारद्वाज ने पवन राज सिंघल और उनकी धर्मपत्नी पिस्ता देवी व मंडल के सदस्यों को विधि विधान पूजा करवा माता की ज्योति प्रज्वलित करवाई।
सुविख्यात प्रसिद्ध गायकार कमलेश सैनी अटेली ने सर्व प्रथम गणेश वंदना की और माता के भजनों भक्तों का समा बांधा। माता की नई भेंट सुनाई। इसके बाद जयपुर से आई टी सीरीज गायिका संजू शर्मा ने मां के भजनों की अमृत वर्षा करते हुए भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।
माता रानी के दरबार में प्रसाद की सेवा माता के भक्त नवीन यादव पटीकरा द्वारा दी गई एवं सपत्नीक सपरिवार भोग लगाया । प्रधान राकेश यादव ने नवीन यादव के परिवार को माता रानी के दरबार में पटका पहनाकर एवं स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान अतिथिगण वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट राजकुमार रांता वाले को टाईगर क्लब परिवार के सभी सदस्यों ने माता रानी का पटका पहनाकर एवं स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शहर की विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी, शहर के गणमान्य लोगों के साथ साथ कार्यक्रम मुख्य यजमान पवन यादव एवं टाईगर क्लब परिवार से महोत्सव पुरोहित नारायण शास्त्री उपस्थित थे।
यह भी देखें शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, माँ चंद्रघंटा की आराधना से गूंजे देवालय, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

