Breaking News
Kaithal Police Security Diwali: त्योहारों पर कैथल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, होटल और धर्मशालाओं में ताबड़तोड़ चेकिंगदिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में नहीं गाए जाएंगे 4 गाने, प्रशासन ने जारी किए निर्देशDiwali Puja Rules: दीपावली पर न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज, जान लें पूजा और दीये जलाने के सही नियमCM Nayab Saini Ladwa Visit: लाडवा के 63 गांवों की चमकेगी किस्मत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हर गांव को दिए 21-21 लाखजालंधर में सड़क पर रखे सीवर पाइप से टकराई बाइक, 17 वर्षीय हरमनवीर की मौतKaithal Police Security Diwali: त्योहारों पर कैथल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, होटल और धर्मशालाओं में ताबड़तोड़ चेकिंगदिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में नहीं गाए जाएंगे 4 गाने, प्रशासन ने जारी किए निर्देशDiwali Puja Rules: दीपावली पर न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज, जान लें पूजा और दीये जलाने के सही नियमCM Nayab Saini Ladwa Visit: लाडवा के 63 गांवों की चमकेगी किस्मत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हर गांव को दिए 21-21 लाखजालंधर में सड़क पर रखे सीवर पाइप से टकराई बाइक, 17 वर्षीय हरमनवीर की मौत

Shahabad Fertilizer Raid: कृषि विभाग की रेड से हड़कंप, गाड़ी में लोड हो रहे थे यूरिया के कट्टे, 4 आरोपी फरार

Shahabad Fertilizer Raid: कृषि विभाग की रेड से हड़कंप, गाड़ी में लोड हो रहे थे यूरिया के कट्टे, 4 आरोपी फरार

कृषि विभाग की रेड से हड़कंप, गाड़ी में लोड हो रहे थे यूरिया के कट्टे, 4 आरोपी फरार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Shahabad Fertilizer Raid: कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद कस्बे में कृषि विभाग की सतर्कता से यूरिया खाद के अवैध कारोबार की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। आर्य कॉलेज के सामने प्रताप मंडी के समीप चल रहे एक अनाधिकृत गोदाम से क्वालिटी कंट्रोल टीम ने छापेमारी कर 271 कट्टे अवैध यूरिया बरामद किए हैं। इस गोदाम से बिना किसी वैध लाइसेंस, बिल या कैश मेमो के धड़ल्ले से यूरिया की सप्लाई आसपास के इलाकों में की जा रही थी।

विभागीय जांच में सामने आया है कि इस स्थान को भंडारण के लिए भी कृषि विभाग से कोई मंजूरी नहीं मिली थी। मौके पर न तो कोई स्टॉक डिस्प्ले बोर्ड लगा था और न ही मूल्य सूची टंगी थी। कार्रवाई के दौरान कोई भी व्यक्ति गोदाम के मालिकाना हक पर दावा ठोकने सामने नहीं आया, जिसके बाद विभाग की ओर से शाहाबाद थाना पुलिस को शिकायत देकर आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

छापेमारी देख भागे आरोपी, गाड़ी लोड करते रंगे हाथों पकड़ा ड्राइवर

क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर एवं फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर शशिपाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि आर्य कॉलेज के पास एक संदिग्ध गोदाम में यूरिया की अवैध जमाखोरी की जा रही है। सूचना मिलते ही जब विभागीय टीम ने पुलिस बल के साथ अचानक दबिश दी, तो वहां हड़कंप मच गया।

मौके पर एक पिकअप गाड़ी (नंबर HR-58C-2038) में 4-5 लोग तेजी से यूरिया के बोरे चढ़ा रहे थे। कृषि विभाग की टीम को देखते ही चार लोग मौके का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गए, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी के ड्राइवर को दबोच लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 50 कट्टे यूरिया बरामद हुए। जब ड्राइवर से खाद के बिल या ई-वे बिल मांगे गए, तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद जब बंद गोदाम का ताला खुलवाकर तलाशी ली गई, तो अंदर से 221 कट्टे यूरिया खाद और बरामद हुई।

यमुनानगर भेजी जानी थी खेप, संदिग्ध डीलर का नाम आया सामने

पकड़े गए वाहन चालक की पहचान यमुनानगर निवासी ललित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने दावा किया कि वह सिर्फ गाड़ी किराए पर लेकर यूरिया को यमुनानगर पहुंचाने आया था और उसे इस अवैध धंधे के असली आका के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है।

हालांकि, शुरुआती पूछताछ में स्थानीय खाद विक्रेता प्रवीण का नाम इस अवैध भंडारण से जुड़े होने के रूप में सामने आ रहा है। ड्राइवर ने मौके से संबंधित व्यापारी से संपर्क साधने की कोशिश भी की, लेकिन सामने वाले ने फोन बंद कर लिया। कृषि विभाग ने कुल 271 कट्टे यूरिया को कब्जे में लेकर गोदाम को सील कर दिया है और जब्त गाड़ी व ड्राइवर को शाहाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और खाद की कालाबाजारी से जुड़े मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– E-20 Fuel Controversy: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन! अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।