Breaking News
Narnaul News: नारनौल में एसबीआई बैंक ने दिवंगत खाताधारक के परिवार को सौंपा 1 करोड़ रुपये का बीमा चेकICAI CA Foundation Result: साधारण परिवार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन परीक्षा में हिसार की कंशिका बनीं ऑल इंडिया टॉपरUIDAI Aadhaar Offline Verification: आधार की फोटोकॉपी रखने के झंझट से मिलेगी मुक्ति, UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा ऑफलाइन सत्यापन नेटवर्क सेBhiwani Girl Missing: भिवानी से कॉलेज गई 21 वर्षीय युवती लापता, परिजनों में मचा कोहरामपट्टी सीट पर लालजीत सिंह भुल्लर के समर्थन में उतरे AAP नेता, केजरीवाल और भगवंत मान से की मांगNarnaul News: नारनौल में एसबीआई बैंक ने दिवंगत खाताधारक के परिवार को सौंपा 1 करोड़ रुपये का बीमा चेकICAI CA Foundation Result: साधारण परिवार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन परीक्षा में हिसार की कंशिका बनीं ऑल इंडिया टॉपरUIDAI Aadhaar Offline Verification: आधार की फोटोकॉपी रखने के झंझट से मिलेगी मुक्ति, UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा ऑफलाइन सत्यापन नेटवर्क सेBhiwani Girl Missing: भिवानी से कॉलेज गई 21 वर्षीय युवती लापता, परिजनों में मचा कोहरामपट्टी सीट पर लालजीत सिंह भुल्लर के समर्थन में उतरे AAP नेता, केजरीवाल और भगवंत मान से की मांग

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में नहीं गाए जाएंगे 4 गाने, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Diljit Dosanjh Indore Concert दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में नहीं गाए जाएंगे 4 गाने, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में नहीं गाए जाएंगे 4 गाने

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Diljit Dosanjh Indore Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर विवाद अब दिल्ली से मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंच गया है। इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले उनके ‘ऑरा इंडिया’ शो में चार गानों को लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। चंडीगढ़ के एक प्रोफेसर की शिकायत के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने C-21 मॉल प्रबंधन को पत्र लिखकर कार्यक्रम के दौरान ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचों फीम लब्बी आ’ और ‘जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पबंदी हथियार दी’ गाने नहीं गाने देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। विभाग का कहना है कि इन गानों के बोल छोटे बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। चूंकि कॉन्सर्ट में पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी प्रवेश दिया जा सकता है, इसलिए बच्चों की मौजूदगी को देखते हुए यह निर्देश जारी किया गया है।

चार गानों को लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी का निर्देश

जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, इंदौर की ओर से 6 नवंबर को C-21 मॉल प्रबंधन को पत्र जारी किया गया। इसमें स्पष्ट किया गया कि कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ चार निर्धारित गानों की प्रस्तुति न दें। इन गानों में शराब, नशे और हथियारों से जुड़े बोल होने के कारण विभाग ने बच्चों पर उनके संभावित प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। अधिकारी ने मॉल प्रबंधन से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। प्रतिबंधित सूची में दिलजीत के लोकप्रिय गाने ‘पटियाला पैग’ और ‘5 तारा ठेके’ भी शामिल हैं। इसके अलावा ‘जेब विचों फीम लब्बी आ’ और ‘जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पबंदी हथियार दी’ को भी इस कार्यक्रम में नहीं गाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

15 नवंबर को C-21 मॉल में होगा कॉन्सर्ट, बच्चों को भी एंट्री

दिलजीत दोसांझ का इन दिनों ‘ऑरा इंडिया’ शो चल रहा है। भारत में यह उनका दूसरा शो बताया गया है। इंदौर के C-21 मॉल में 15 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी प्रवेश की अनुमति है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बाल संरक्षण अधिकारी ने गानों के बोल को लेकर आपत्ति जताई है। विभाग का मानना है कि कम उम्र के बच्चों के सामने ऐसे गीतों की प्रस्तुति उनके व्यवहार और सोच पर गलत असर डाल सकती है। जारी पत्र में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के आदेश का भी हवाला दिया गया है। अधिकारी ने इसी आदेश के पालन का उल्लेख करते हुए मॉल प्रबंधन को चारों गानों को कार्यक्रम में शामिल नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर इससे पहले भी शिकायतें सामने आई थीं। अब इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर चंडीगढ़ के एक प्रोफेसर की शिकायत के बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी पत्र की प्रतियां इंदौर कलेक्टर, संबंधित राजस्व अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक और विजय नगर थाना प्रभारी को भी भेजी गई हैं। इस मामले ने एक बार फिर लाइव म्यूजिक शो में बच्चों की मौजूदगी, गीतों के बोल और कलाकारों की प्रस्तुति को लेकर बहस छेड़ दी है। फिलहाल विभाग ने मॉल प्रबंधन को चारों गाने नहीं गाने देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।