Breaking News
Ambala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जान

Ladwa News: लाडवा में 9 अगस्त को सजेगा हरियाली तीज उत्सव, बिना किसी फीस के महिलाओं को मिलेगा प्रवेश

Ladwa News: लाडवा में 9 अगस्त को सजेगा हरियाली तीज उत्सव, बिना किसी फीस के महिलाओं को मिलेगा प्रवेश

लाडवा के सुगनी देवी आर्य स्कूल में 9 अगस्त को हरियाली तीज उत्सव आयोजित होगा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: लाडवा (कैलाश गोयल)

Ladwa News लाडवा (कैलाश गोयल): लाडवा शहर में लोक संस्कृति और परंपराओं का रंग चढ़ने लगा है। वामन द्वादशी मेला समिति द्वारा शहर की सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आगामी 9 अगस्त को दोपहर 3 बजे सुगनी देवी आर्य गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भव्य ‘हरियाली तीज उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने इस उत्सव से जुड़े पोस्टर और निमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन करते हुए शहरवासियों को इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का न्योता दिया है।

21 साल की परंपरा में जुड़ा नया अध्याय, मेहंदी से लेकर झूलों का मिलेगा आनंद

विज्ञापन

वामन द्वादशी मेला समिति के अध्यक्ष प्रवेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था पिछले 21 वर्षों से लगातार जन्माष्टमी और वामन द्वादशी मेले का ऐतिहासिक आयोजन करती आ रही है। इसी सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को आगे बढ़ाते हुए इस बार हरियाली तीज पर विशेष मेला लगाया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं और युवतियों के लिए मेहंदी, पारंपरिक श्रृंगार, सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियां, सेल्फी कॉर्नर, झूले और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल मुख्य आकर्षण रहेंगे।

सुमन सैनी होंगी मुख्य अतिथि, 61 लकी ड्रॉ से खिलेंगे महिलाओं के चेहरे

इस रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी शिरकत करेंगी। आयोजन में शिरकत करने वाले लगभग 800 प्रतिभागियों के लिए लकी ड्रॉ की विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें से 11 विशेष लकी ड्रॉ मुख्य अतिथि सुमन सैनी के कर-कमलों द्वारा निकाले जाएंगे, जबकि 50 अन्य लकी ड्रॉ आम जनता की मौजूदगी में खोले जाएंगे।

बिना किसी शुल्क के मिलेगा प्रवेश, समिति ने की ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील

आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि इस तीज उत्सव में महिलाओं और बेटियों के प्रवेश पर कोई शुल्क नहीं रखा गया है, यह आयोजन पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। अध्यक्ष प्रवेश व्यास के साथ संजीव शर्मा, अमन सिंगला, दीपक टॉकी, दिनेश और मुनीश सहित समिति के अन्य सदस्यों ने लाडवा और आसपास के इलाकों की महिलाओं से अपील की है कि वे अपना कूपन साथ लेकर आएं और भारी संख्या में पहुंचकर आयोजन की रौनक बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें– पिपली अनाज मंडी पहुंचे मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट, आढ़तियों को दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।