Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Lift Scam Couple Arrested: चिट्टे के नशे ने बनाया लुटेरा, लिफ्ट मांगकर 40 लोगों से ₹4 लाख ऐंठने वाले पति-पत्नी पहुंचे जेल

Lift Scam Couple Arrested: चिट्टे के नशे ने बनाया लुटेरा, लिफ्ट मांगकर 40 लोगों से ₹4 लाख ऐंठने वाले पति-पत्नी पहुंचे जेल

नशे की लत ने पति-पत्नी को बनाया ब्लैकमेलर, 40 लोगों को ठगा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Lift Scam Couple Arrested: हरियाणा के पंचकूला से एक ऐसी हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लगती है, लेकिन इसका अंत बेहद खौफनाक रहा। कभी बेजुबान जानवरों की सेवा करने वाले एक कपल ने नशे की गर्त में डूबकर अपराध का ऐसा रास्ता चुना कि अब दोनों पुलिस की कस्टडी में हैं। आरोपी पति-पत्नी हाईवे और लिंक रोड पर सीधे-साधे वाहन चालकों से लिफ्ट मांगते थे और फिर उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते थे। शर्म और लोकलाज के मारे पीड़ित लोग चुपचाप पैसे दे देते थे, जिससे इनका हौसला बढ़ता गया। चार महीनों तक चले इस काले धंधे का अंत आखिरकार पिंजौर पुलिस ने दोनों को दबोचकर कर दिया है।

कुत्ते के इलाज से शुरू हुई थी बात, लिव-इन के बाद रचाई थी शादी

विज्ञापन

इस कहानी के मुख्य किरदार कैथल के सोलू माजरा गांव का रहने वाला बलवान और पिंजौर की हिमशिखा कॉलोनी की सवनीत कौर हैं। 12वीं पास बलवान पिंजौर की एक गोशाला में बीमार और घायल गायों का इलाज करता था। इसी बीच, सवनीत कौर अपने बीमार कुत्ते के इलाज के लिए गोशाला पहुंची। यहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे बातचीत और फिर प्यार में बदल गई। पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे और फिर पिछले साल 18 जुलाई 2025 को दोनों ने परिजनों की रजामंदी से शादी कर ली। सवनीत की यह दूसरी शादी थी और उसका पहली शादी से एक बेटा भी है, जो अपनी नानी के पास रहता है।

चिट्टे के नशे ने उजाड़ी जिंदगी; जितने पैसे ऐंठे, उसी अमाउंट से सेव किया मोबाइल नंबर

शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन सवनीत को ‘चिट्टे’ (एक तरह का घातक ड्रग्स) की लत थी। धीरे-धीरे उसने बलवान को भी इस जानलेवा नशे का आदी बना दिया। नशे की भारी खुराक के लिए हर दिन हजारों रुपयों की जरूरत पड़ने लगी, जिसके कारण बलवान की नौकरी भी छूट गई। तंगी बढ़ी तो दोनों ने मिलकर ठगी का एक शातिर प्लान तैयार किया। योजना के मुताबिक, सवनीत सड़क किनारे खड़े होकर बाइक या कार सवार युवकों से लिफ्ट मांगती थी। रास्ते में वह झांसा देकर उनका मोबाइल नंबर ले लेती और अगले दिन मिलने बुलाती। जैसे ही कोई युवक मिलने पहुंचता, बलवान वहां धमक जाता और खुद को पति बताकर केस दर्ज कराने की धमकी देने लगता। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि वे जिस शिकार से जितनी रकम ऐंठते थे, उसका मोबाइल नंबर अपने फोन में उसी अमाउंट (जैसे 10000 या 5000) के नाम से सेव कर लेते थे।

प्रवासी मजदूर की एक शिकायत और ढह गया ब्लैकमेलिंग का साम्राज्य

इस शातिर जोड़े के पाप का घड़ा 20 जून 2026 को उस वक्त भरा, जब उन्होंने पंचकूला से अमरावती जा रहे एक प्रवासी मजदूर को अपना शिकार बनाया। सवनीत ने उससे बाइक पर लिफ्ट ली और बाद में झांसा देकर उसे ईशर नगर बुला लिया। वहां बलवान पहुंचा और मजदूर को डरा-धमकाकर जबरन एटीएम ले गया, जहां उसके खाते से 22 हजार रुपये निकलवा लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसकी बाइक और मोबाइल भी छीन लिया। पीड़ित मजदूर ने हिम्मत दिखाई और पिंजौर थाने में जाकर पूरी आपबीती सुनाई। मामले की जांच कर रहे एएसआई विक्रमजीत ने बताया कि आरोपी बलवान फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और उसके पास से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस जाल में और कितने लोग फंसे हैं

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।