Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Lock Upp 2: गौरव खन्ना से तलाक की खबरों के बीच हर्षद चोपड़ा के बाइसेप्स पर आया आकांक्षा चमोला का दिल

Lock Upp 2: गौरव खन्ना से तलाक की खबरों के बीच हर्षद चोपड़ा के बाइसेप्स पर आया आकांक्षा चमोला का दिल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आकांक्षा और हर्षद का फ्लर्टिंग वीडियो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Lock Upp 2: ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ ने ऑन-एयर होते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। ‘लॉकअप: सच या सजा’ को शुरू हुए अभी महज दो ही दिन बीते हैं, लेकिन कैदियों के बीच का ड्रामा और एक के बाद एक सामने आ रहे चौंकाने वाले खुलासों ने दर्शकों को स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया है। शो के ग्रैंड प्रीमियर पर ही एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने टीवी के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना संग अपनी 10 साल पुरानी शादी टूटने का दर्द बयां कर हर किसी को हैरान कर दिया था। आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वे दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। अभी फैंस इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा का एक और अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

गौरव खन्ना से अलगाव की खबरों के बीच हर्षद चोपड़ा के बाइसेप्स पर आया दिल!

विज्ञापन

‘लॉकअप 2’ के जेल परिसर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर तेजी से पैर पसार रहा है। इस वीडियो में आकांक्षा चमोला को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के साथ बैठकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ गंभीर चर्चा कर रही होती हैं। इसी दौरान वहां से टीवी के पॉपुलर चॉकलेट बॉय हर्षद चोपड़ा गुजरते हैं। दोनों अभिनेत्रियों को सीरियस देखकर हर्षद मजाकिया लहजे में पूछ लेते हैं कि आखिर यहां क्या खिचड़ी पक रही है? इस पर आकांक्षा चमोला बिना झिझक के मुस्कुराते हुए कहती हैं, “हम तुम्हारे बाइसेप्स की तारीफ कर रहे थे।” आकांक्षा की यह बेबाकी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है और कुछ लोग इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

“गौरव मुझे मारेगा तो नहीं..” हर्षद के सवाल पर आकांक्षा का दोटूक जवाब

आकांक्षा के मुंह से अपने बाइसेप्स की तारीफ सुनकर हर्षद चोपड़ा भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने तुरंत गौरव खन्ना का जिक्र छेड़ दिया। हर्षद ने मजाकिया अंदाज में डरते हुए कहा, “जब मैं यहां से बाहर जाऊंगा तो गौरव मुझे मारेगा तो नहीं ना?” इस पर आकांक्षा ने बेहद बेफिक्री से जवाब देते हुए कहा, “नहीं मारेगा यार, तू इतना परेशान क्यों हो रहा है।” हालांकि, हर्षद ने बात को संभालते हुए आगे कहा कि उन्हें गौरव की परवाह है। जेल के भीतर हुआ यह छोटा सा वाकया अब बाहर आते ही बड़ा मुद्दा बन चुका है, क्योंकि आकांक्षा और गौरव के फैंस इस पूरे घटनाक्रम को उनके रिश्ते के खत्म होने के सबूत के तौर पर देख रहे हैं।

शादी की वजह से नहीं कर पाईं लाइफ एंजॉय, अब आजादी चाहती हैं आकांक्षा

इसी बातचीत के दौरान जब श्रेया कालरा ने आकांक्षा से सीधा सवाल किया कि क्या वे गौरव से अलग होने के बाद अपनी जिंदगी में फिर से प्यार को मौका देने के लिए तैयार हैं? इस पर आकांक्षा ने बेहद संजीदगी से जवाब दिया कि फिलहाल वे किसी भी तरह के रिलेशनशिप या प्यार के चक्कर में नहीं पड़ना चाहतीं। एक्ट्रेस ने अपने दिल का गुबार निकालते हुए कहा कि महज 24 साल की उम्र में ही उनकी शादी हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने न तो अपनी लाइफ को ठीक से एंजॉय किया और न ही कभी दुनिया को एक्सप्लोर कर पाईं। आकांक्षा ने साफ लफ्जों में कहा कि इस वक्त उनकी प्राथमिकता कोई नया पार्टनर ढूंढना नहीं, बल्कि अपनी इस नई आजादी का खुलकर लुत्फ उठाना है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

ओटीटी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।