Breaking News
पंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमान

Lock Upp 2: फिनाले से पहले बेघर होंगे ये 4 बड़े कंटेस्टेंट्स, लीक हुई टॉप 7 की लिस्ट

Lock Upp 2: फिनाले से पहले बेघर होंगे ये 4 बड़े कंटेस्टेंट्स, लीक हुई टॉप 7 की लिस्ट

हिना खान और उर्फी जावेद के बाद लॉकअप में हंगामा, 4 कंटेस्टेंट्स का एक साथ कटा पत्ता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Lock Upp 2: ओटीटी स्पेस का चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ इन दिनों अपने सबसे रोमांचक दौर से गुजर रहा है। जैसे-जैसे शो का ग्रैंड फिनाले करीब आ रहा है, मेकर्स दर्शकों को हैरान करने के लिए एक के बाद एक तीखे ट्विस्ट ला रहे हैं। जजमेंट डे वाले एपिसोड में हिना खान और उर्फी जावेद की धमाकेदार एंट्री ने पहले ही शो के माहौल को गरमा दिया था। दोनों ने आकर कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाया, जहां हिना ने शिल्पा शिंदे की रणनीति को सराहा, वहीं हर्षद चोपड़ा को कड़वी सच्चाई का सामना कराया।

इविक्शन का महा-ड्रामा: हर्षद की वापसी और 4 बड़े चेहरों की छुट्टी

विज्ञापन

हालिया एपिसोड में हर्षद चोपड़ा को लॉकअप से बाहर जाते दिखाया गया, लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही इशारा कर रही है। सूत्रों की मानें तो हर्षद का सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, वे योगेश रावत के साथ एक सरप्राइज वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में दोबारा जेल में कदम रखेंगे।

असली झटका इसके बाद लगने वाला है। खबर है कि आने वाले एपिसोड्स में महज कुछ ही घंटों के भीतर बैक-टू-बैक 4 मजबूत दावेदार शो से बेघर कर दिए जाएंगे:

धीरज धूपर: हर्षद चोपड़ा के साथ हुए एक हाई-वोल्टेज टास्क में शिकस्त खाने के बाद धीरज धूपर का पत्ता साफ हो जाएगा।

आकांक्षा चौधरी: आकांक्षा की पुरानी दोस्त सुजैन की शो में एंट्री होगी, जो सीधे तौर पर उनके इविक्शन की मुख्य वजह बनेंगी।

लैला (वरुण यादव) और शिल्पा शिंदे: इन दोनों चर्चित चेहरों को भी अचानक हुए डबल इविक्शन के जरिए सीधे मुख्य द्वार का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

एक साथ चार बड़े खिलाड़ियों का इस तरह अचानक बाहर होना बाकी बचे कैदियों के लिए किसी आघात से कम नहीं होगा।

ये हैं ‘लॉकअप 2’ के टॉप 7 फाइनलिस्ट

इतने बड़े उलटफेर के बाद आखिरकार शो को अपने ‘टॉप 7’ महारथी मिल जाएंगे, जो ट्रॉफी के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। इस लिस्ट में जो नाम निकलकर सामने आ रहे हैं, वे हैं:

शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, राम कपूर, आकांक्षा चमोला,  योगेश रावत, श्रेया कालरा, पामेला सेरेना

शो में जेलर की सीक्रेट इनफॉर्मर बनकर आईं अपूर्वा मखीजा भी जल्द ही अपना काम पूरा कर बाहर हो जाएंगी।

ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू

फैंस का इंतजार अब खत्म होने को है। महज दो हफ्ते बाद ‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, फिनाले एपिसोड की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणनीति, विवाद और एंटरटेनमेंट के इस महासंग्राम में कौन बाजी मारता है और कौन 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि के साथ ‘लॉकअप 2’ की ट्रॉफी अपने नाम करता है।

यह भी पढ़ें– Sunny Deol Damage Shoes: “जूते की फोटो नहीं लोगे?” फटे जूते वाले वीडियो पर सनी देओल ने पैपराजी के मजे, देखें नया वीडियो

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चलचित्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।