Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Sunny Deol Damage Shoes: “जूते की फोटो नहीं लोगे?” फटे जूते वाले वीडियो पर सनी देओल ने पैपराजी के मजे, देखें नया वीडियो

Sunny Deol Damage Shoes: "जूते की फोटो नहीं लोगे?" फटे जूते वाले वीडियो पर सनी देओल ने पैपराजी के मजे, देखें नया वीडियो

सनी देओल की सादगी या स्वैग? डैमेज शूज पर खुलकर बोले एक्टर, वीडियो देख फैंस बोले- पाजी तुसी ग्रेट हो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sunny Deol Damage Shoes: फिल्मी सितारों की हर छोटी-बड़ी चीज पर पैपराजी (सेलिब्रिटी फोटोग्राफर्स) और सोशल मीडिया यूजर्स की पैनी नजर रहती है। हाल ही में इस नजर का शिकार हुए बॉलीवुड के ‘ढाई किलो का हाथ’ यानी सनी देओल। पिछले दिनों उनके फटे हुए जूतों का एक वीडियो इंटरनेट पर ऐसा वायरल हुआ कि मीम्स की बाढ़ आ गई।

हालांकि, अमूमन ऐसे मामलों पर चुप रहने वाले सनी देओल ने इस बार जो किया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। हाल ही में एक नए इवेंट में पहुंचे सनी देओल ने पैपराजी को देखते ही खुद अपने जूतों की तरफ इशारा कर दिया और हंसते हुए बोले— “अरे, जूता नहीं लेना है किसी को? जूते की तस्वीर नहीं लोगे?” सनी पाजी का यह बेबाक और मजाकिया अंदाज देखकर वहां मौजूद कैमरामैन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

विज्ञापन

सादगी या ट्रोलिंग? फटे जूते के पीछे की पूरी कहानी

इस पूरे मामले की शुरुआत बीती २९ जून को हुई थी, जब सनी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘इक्का’ के भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने फॉर्मल कपड़ों के साथ जो लेदर शूज पहने थे, उसकी हील पीछे से काफी डैमेज यानी फटी हुई नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर यह फुटेज आते ही नेटिजन्स दो धड़ों में बंट गए।

जहां एक तरफ फैंस ने इसे सनी देओल का देसीपन और सादगी बताया कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद वह तामझाम में यकीन नहीं रखते, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने का मौका भी नहीं गंवाया। बहरहाल, अब एक्टर ने अपने नए क्लीन शेव लुक और स्पोर्ट्स शूज के साथ इस पूरे विवाद को मजाक में उड़ाकर यह साबित कर दिया है कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

ओटीटी पर ‘इक्का’ का जलवा, वकीलों की जंग में भारी पड़े सनी और अक्षय

जूतों के इस विवाद से इतर, सनी देओल के अभिनय का सिक्का एक बार फिर बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर चमक रहा है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन और प्रोडक्शन में बनी उनकी फिल्म ‘इक्का’ आज यानी 10 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह एक कड़क और संजीदा कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल एक बेहद रसूखदार और तेज-तर्रार वकील की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

फिल्म में उनके साथ अभिनय के महारथी अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं। स्क्रीन पर इन दोनों मंझे हुए कलाकारों की जुगलबंदी और तीखी बहस को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही क्रिटिक्स और दर्शकों ने इस फिल्म को इस साल के बेहतरीन ड्रामा में से एक बताना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें – Diljit Dosanjh Satluj Movie: ‘सतलुज’ अब हरियाणा – पंजाब के गुरुद्वारों में फ्री दिखाई जाएगी, ओटीटी से बैन दिलजीत की ‘सतलुज’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।