Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Lucknow: अयोध्या राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल रिकॉर्ड’ की जांच हो – सपा प्रमुख अखिलेश

Lucknow: अयोध्या राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल रिकॉर्ड’ की जांच हो - सपा प्रमुख अखिलेश

अयोध्या राम मंदिर परिसर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Lucknow: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड’ (सीडीआर) की जांच किए जाने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि इनमें से ‘‘99.9 प्रतिशत’’ लोगों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबंध पाए जाएंगे। यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा पर चुनावी फायदे को धार्मिक मूल्यों से ऊपर रखने का आरोप लगाया और यह भी दावा किया कि अगर यह जांच हो जाए तो भाजपा में ‘‘भगदड़’’ मच जाएगी। सपा प्रमुख ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) द्वारा जांच किए जाने का मुद्दा ‘‘हर घर में’’ चर्चा का विषय बन गया है।

यादव ने कहा, ‘‘मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच होनी चाहिए। जैसे ही सीडीआर की जांच होगी, उनमें से 99.9 प्रतिशत लोग भाजपा के ही निकलेंगे। आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि तब भाजपा के भीतर कैसी भगदड़ मचेगी। पार्टी छोड़ने का सिलसिला पहले ही शुरू हो चुका है और कई लोग हमसे संपर्क भी करने लगे हैं।’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर चुनावी सुविधा के लिए अपनी विचारधारा तक बदल डालने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘भाजपा मतों के लिए अपने विचार बदल लेती है। उनके लिए धर्म से ज्यादा पैसा जरूरी है। हमने देखा है कि (अयोध्या में) क्या हुआ है।

विज्ञापन

जिन लोगों ने जिम्मेदारी सौंपी थी, वे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि जिन्हें जिम्मेदारी दी गई थी, वे सवालों का सामना कर रहे हैं। वे लोग कहां हैं जिन्होंने (राम मंदिर में) जिम्मेदारियां दी थीं?’’ राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि इस घटना से दुनियाभर में सनातन धर्म के अनुयायी चिंतित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा सनातन समाज चिंतित है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में पूजा जाता है, लेकिन भाजपा ने अपने राजनीतिक हितों के लिए उन आदर्शों को तोड़-मरोड़ दिया है।’’ यादव ने आरोप लगाया कि भक्तों द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे के प्रबंधन में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘सनातन धर्म में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे को चुराने से बड़ा कोई पाप नहीं है।

उन्होंने बहुत बड़ा पाप किया है। सनातन धर्म को मानने वाले लोग आस्था के मामलों को लेकर बहुत भावुक होते हैं।’’ यादव ने भाजपा नेता एवं सांसद निशिकांत दुबे द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाया कि आरोप लगने के बावजूद सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद के खिलाफ कोई प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं की गई। दुबे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव के संबंध चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपी रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव से हैं। यादव ने कहा, ‘‘पक्ष के खिलाफ तो मुकदमे दर्ज हो रहे हैं लेकिन विपक्ष के मुकदमे दर्ज नहीं किए जा रहे।’’ इससे पहले, यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की और दावा किया कि धर्मगुरु ने गायों की सुरक्षा के मुद्दे पर चिंता जताई है।

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अयोध्या की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।