Breaking News
रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, चारधाम यात्रियों को मिलेगी राहतMahendragarh News: कनीना के गांव सीहोर के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटीखरगे की टिप्पणी पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत मेंKarnal Crime: करनाल में सीआईए-3 का एक्शन, खुकरीनुमा चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेलAmbala Skating News: अंबाला में स्केटिंग ट्रैक पर चमके 30 से अधिक विशेष बच्चे, अंतरराष्ट्रीय मेडल पर टिकीं निगाहेंरुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, चारधाम यात्रियों को मिलेगी राहतMahendragarh News: कनीना के गांव सीहोर के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटीखरगे की टिप्पणी पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत मेंKarnal Crime: करनाल में सीआईए-3 का एक्शन, खुकरीनुमा चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेलAmbala Skating News: अंबाला में स्केटिंग ट्रैक पर चमके 30 से अधिक विशेष बच्चे, अंतरराष्ट्रीय मेडल पर टिकीं निगाहें

Ludhiana Delhi Amritsar Highway Jammed : जालंधर बाईपास चौक ठप, पुलिस ने बदला दिल्ली-अमृतसर का ट्रैफिक रूट

Ludhiana Delhi Amritsar Highway Jammed : जालंधर बाईपास चौक ठप, पुलिस ने बदला दिल्ली-अमृतसर का ट्रैफिक रूट

जालंधर बाईपास चौक ठप, पुलिस ने बदला दिल्ली-अमृतसर का ट्रैफिक रूट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Ludhiana Delhi Amritsar Highway Jammed :  संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ की गई अशोभनीय हरकत के विरोध में पंजाब का माहौल एक बार फिर गरमा गया है। आक्रोशित दलित समाज के लोगों ने बुधवार (9 सितंबर) को लुधियाना स्थित जालंधर बाईपास चौक पर धरना देकर दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को पूरी तरह से ठप कर दिया।

दोपहर 4 बजे तक लगाए गए इस चक्का जाम की वजह से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला समेत हरियाणा और दिल्ली की तरफ आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

प्रशासन को सबसे ज्यादा चिंता दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के वक्त होने वाली भारी अव्यवस्था को लेकर है, क्योंकि दर्जनों स्कूल बसें और छोटे वाहन जाम के लंबे फेर में फंस गए हैं। स्थिति यह है कि कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के बजाय बीच रास्ते से ही डिवाइडर पार कर वापस लौटने को मजबूर दिखे।

दूध से अभिषेक के बाद बाजारों का रुख, पुलिस ने की नाकेबंदी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जालंधर बाईपास चौक को चारों तरफ से बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया है। इससे पहले बुधवार सुबह दलित समाज के प्रतिनिधियों ने आदरपूर्वक डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का दूध से अभिषेक कर शुद्धिकरण किया।

दलित संगठनों ने आज ‘लुधियाना बंद’ का भी आह्वान किया था। हालांकि, सुबह के समय शहर के मुख्य बाजार आम दिनों की तरह खुले नजर आए, जिसके बाद आक्रोशित प्रदर्शनकारी समूहों में बंटकर दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने सड़कों पर निकल पड़े।

रातभर चला हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला

विवाद की शुरुआत मंगलवार (8 सितंबर) को हुई, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर जूतों की माला पहनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया और लगभग साढ़े तीन घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई।

पुलिस ने देर रात ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली थी। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता, उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। भविष्य में ऐसी किसी पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पुलिस ने प्रतिमा के आसपास तुरंत सीसीटीवी (CCTV) कैमरे भी स्थापित करवा दिए हैं।

हाईवे ब्लॉक होने के बाद बदला गया ट्रैफिक रूट

जालंधर बाईपास चौक पर हाईवे बंद होने के कारण पुलिस ने ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए वैकल्पिक रूट चार्ट जारी किया है:

जालंधर से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक: जालंधर की ओर से आने वाले वाहनों को लाडोवाल बाईपास से साउथ सिटी की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। यह ट्रैफिक लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित वेरका चौक से होते हुए साउदर्न बाईपास के जरिए पटियाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर निकल रहा है।

दिल्ली से जालंधर जाने वाला रूट: दिल्ली और अंबाला की तरफ से आने वाली गाड़ियों को दोराहा से साउदर्न बाईपास की ओर मोड़कर लाडोवाल बाईपास के रास्ते सीधे टोल प्लाजा पर निकाला जा रहा है।

वैकल्पिक मार्ग: वाहन चालक जगराओं होते हुए नकोदर के रास्ते भी जालंधर और अमृतसर के लिए निकल सकते हैं।

Ludhiana Band : डॉ. अंबेडकर की मूर्ति के अपमान के विरोध में आज लुधियाना बंद

Anurag Verma ED Questioning Mohali CLU : जालंधर में ईडी के सामने पेश हुए पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।