Breaking News
UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जUPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

Mahendragarh : सीएम नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में, भगवान विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे शिरकत, कई सौगातों समेत बड़ी घोषणा कर सकते हैं सीएम

ppravesh kaushik
Mahendragarh : सीएम नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में, भगवान विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे शिरकत, कई सौगातों समेत बड़ी घोषणा कर सकते हैं सीएम

सीएम की रैली को लेकर दिश निर्देश देती जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि ।

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendragarh : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ के खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाले भगवान विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

 

विज्ञापन

इस भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वीर गाथा और सैन्य सम्मान की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, वह बहुप्रतीक्षित ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की आय सीमा का भी विस्तार करेंगे, जिससे प्रदेश के कई परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Mahendragarh : सीएम नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में, भगवान विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे शिरकत, कई सौगातों समेत बड़ी घोषणा कर सकते हैं सीएम
Mahendragarh : सीएम नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में, भगवान विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे शिरकत, कई सौगातों समेत बड़ी घोषणा कर सकते हैं सीएम

अपने इस दौरे के दौरान सीएम सैनी शहर के कैंची चौक पर महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

डीसी और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सोमवार को उपायुक्त (डीसी) अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक कुमार ने खेल स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

 

डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए और नागरिकों की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में अस्थाई शौचालय बनाए जाएं ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

सुरक्षा और प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विशाल पंडाल के भीतर कूलर, पंखों और पंखों की समुचित व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा और सुव्यवस्था के मद्देनजर पंडाल में वीआईपी, मीडिया, आमजन और महिलाओं के बैठने के लिए अलग-अलग जोन (डिफरेंट गेट्स) तय किए गए हैं।

 

 

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने जानकारी दी कि सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच वीआईपी और आम जनता की एंट्री के लिए अलग-अलग रास्ते और गेट बनाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन में आसानी होगी।

 

 

इस निरीक्षण के दौरान एडीसी तरुण पावरिया, एसडीएम योगेश सैनी, डीएमसी रणबीर सिंह, एसडीएम उदय सिंह, एसडीएम डॉ. जितेंद्र और एसडीएम गुरविंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

यह भी देखें – महेंद्रगढ़ में DTP विभाग का पीला पंजा, चामधेरा रोड पर अवैध कॉलोनी ध्वस्त

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।