Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Mahendragarh Crime: महेंद्रगढ़ के बाबा जिंदा देव मंदिर में चोरी, दानपात्र का ताला तोड़ नकदी ले उड़े बाइक सवार चोर

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ को मिलीं 4 नई ALS एंबुलेंस, अब रास्ते में ही मिलेगा ICU जैसा वेंटिलेटर सपोर्ट

महेंद्रगढ़ को मिलीं 4 नई ALS एंबुलेंस, अब रास्ते में ही मिलेगा ICU जैसा वेंटिलेटर सपोर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Mahendragarh Crime: महेंद्रगढ़ जिले के गांव सुन्दरह से एक धार्मिक स्थल में चोरी का मामला सामने आया है। गांव के स्कूल के पास स्थित प्रसिद्ध बाबा जिंदा देव मंदिर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने मंदिर के अंदर रखे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें जमा सारा चढ़ावा पार कर दिया और मौके से रफूचक्कर हो गए। सुबह जब मंदिर परिसर में चोरी का पता चला तो ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया।

बाइक पर आए थे दो शातिर, सीसीटीवी में दिखी करतूत

विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान सूबे सिंह ने बताया कि रात करीब 11:45 बजे बाइक पर दो नकाबपोश युवक मंदिर परिसर के पास पहुंचे। कुछ देर तक दोनों संदिग्ध आसपास टहलते रहे और माहौल का जायजा लेते रहे। जैसे ही उन्हें लगा कि आसपास कोई नहीं है, वे मंदिर में घुसे और औजारों की मदद से दानपात्र का ताला तोड़ डाला। दानपात्र में रखे सभी रुपये समेटकर दोनों बाइक स्टार्ट कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।

गांव के सरपंच और पुलिस को दी गई सूचना

शनिवार सुबह जब वारदात की जानकारी हुई, तो तुरंत गांव के सरपंच और अन्य मौजिज लोगों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दोनों चोर बाइक से आते और चोरी कर भागते हुए साफ नजर आ रहे हैं। हालांकि रात का वक्त होने और चेहरे ढके होने के कारण उनकी पहचान तुरंत नहीं हो सकी। मंदिर कमेटी ने सरपंच के साथ जाकर दोंगड़ा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस खंगाल रही आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। दोंगड़ा चौकी पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों के भागने के रूट को ट्रेस करने के लिए आसपास की मुख्य सड़कों और दुकानों पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बहुत जल्द आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।

यह भी पढ़ें– Jasmin Lamboria Boxing: जैस्मिन लंबोरिया ने जीता गोल्ड मेडल, एक ही दिन में भारत की झोली में गिरे 2 गोल्ड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।