Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Mahendragarh News: बच्चों संग जमीन पर बैठीं डीसी अनुपमा अंजलि, महेंद्रगढ़ स्कूल में चखा मिड-डे मील का स्वाद

Mahendragarh News: बच्चों संग जमीन पर बैठीं डीसी अनुपमा अंजलि, महेंद्रगढ़ स्कूल में चखा मिड-डे मील का स्वाद

बच्चों संग जमीन पर बैठीं डीसी अनुपमा अंजलि, महेंद्रगढ़ स्कूल में चखा मिड-डे मील का स्वाद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Mahendragarh News: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दोपहर में परोसा जाने वाला मिड-डे मील सरकारी पैमानों पर कितना खरा उतर रहा है? खाना वाकई पौष्टिक और स्वादिष्ट बन रहा है या सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है? इन तमाम सवालों का धरातल पर जवाब तलाशने गुरुवार को महेंद्रगढ़ जिले की उपायुक्त अनुपमा अंजलि खुद अचानक महेंद्रगढ़ के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंच गईं।

डीसी के इस अचानक दौरे से स्कूल प्रशासन में हलचल मच गई, लेकिन उपायुक्त ने सीधे रसोईघर और बच्चों की ओर रुख किया। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने का अनूठा तरीका अपनाया और बिना किसी औपचारिक तामझाम के स्कूली बच्चों के साथ जमीन पर पंक्ति में बैठकर भोजन ग्रहण किया।

विज्ञापन

भोजन के स्वाद, स्वच्छता और मात्रा पर बच्चों से ली फीडबैक

बच्चों के साथ भोजन करते हुए डीसी अनुपमा अंजलि ने उनसे सहज अंदाज में संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से खाने के स्वाद, प्रतिदिन मिलने वाली खुराक की मात्रा और सफाई व्यवस्था के बारे में पूछा।

भोजन चखने के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिड-डे मील निर्धारित मेन्यू के हिसाब से पूरी तरह संतुलित, पौष्टिक और स्वच्छ वातावरण में ही तैयार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने राशन के स्टॉक रजिस्टर और किचन में रखी खाद्य सामग्री की भौतिक जांच भी की।

शिक्षक केवल किताबी ज्ञान न दें, संस्कार भी सिखाएं

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, लाइब्रेरी और स्वच्छता का जायजा लेते हुए उपायुक्त ने अध्यापकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई ही किसी भी विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की असली नींव होती है। शिक्षकों का दायित्व सिर्फ सिलेबस पूरा कराना नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण करना भी है, क्योंकि संस्कारों से ही एक विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सीखता है।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्कूल परिसर के निरीक्षण के अंत में डीसी अनुपमा अंजलि ने विद्यालय प्रांगण में एक पौधा रोपकर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे और शिक्षक को अपने आसपास हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) जगमाल सिंह, स्कूल के प्राचार्य सुनील बोहरा सहित अन्य शिक्षक व प्रशासनिक कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें–Haryana News: दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी JJP और कांग्रेस, हरियाणा के कई जिलों में भारी प्रदर्शन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।