Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Mahendragarh News: “भाजपा-कांग्रेस ने युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़”, नांगल चौधरी में बोले पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Mahendragarh News: "भाजपा-कांग्रेस ने युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़", नांगल चौधरी में बोले पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

“जनता अब जवाब देने को तैयार”, नांगल चौधरी पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की भरी हुंकार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Mahendragarh News: आगामी चुनावी हलचलों के बीच जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने धरातल पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को नांगल चौधरी स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।

उन्होंने साफ किया कि चुनाव की असली जंग बूथ स्तर पर लड़ी जाती है, इसलिए हर कार्यकर्ता को मतदाता सूचियों और बूथ प्रबंधन पर पैनी नजर रखनी होगी।

विज्ञापन

“महेंद्रगढ़ में 64 हजार वोट काटे गए, घर-घर जाकर करवाएं मिलान”

बैठक के दौरान दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि साज़िश के तहत अकेले महेंद्रगढ़ जिले में ही करीब 64 हजार वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। उन्होंने बीएलए-2 प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा, “किसी भी जायज वोटर का हक नहीं मारा जाना चाहिए।

कार्यकर्ता घर-घर जाएं और यदि जरूरत पड़े तो मतदाताओं के दादा-दादी या नाना-नानी के पुराने रिकॉर्ड से मिलान करवाकर उनके नाम दोबारा वोटर लिस्ट में दर्ज करवाएं।” उन्होंने चेताया कि प्रशासनिक लापरवाही या राजनीतिक द्वेष के चलते किसी भी नागरिक को मताधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

लाठीचार्ज और पेपर लीक पर भाजपा-कांग्रेस को घेरा

प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर हमला बोलते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों और पारदर्शी परीक्षाओं की मांग कर रहे युवाओं पर हुआ लाठीचार्ज लोकतंत्र के मुंह पर तमाचा है। रोजगार मांगने वाले होनहारों पर लाठियां बरसाना किसी भी संवेदनशील सरकार को शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा, “बार-बार हो रहे पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही मुख्य पार्टियों ने बारी-बारी से हरियाणा के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जिसका जवाब अब प्रदेश की जनता देने को तैयार बैठी है।”

बूथ मजबूती पर दिया जोर, कई दिग्गज रहे मौजूद

बैठक को संबोधित करते हुए जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा और राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी की जनहितैषी नीतियों को पहुंचाने का पाठ पढ़ाया।

इस मौके पर जिला प्रधान राजकुमार खातोद, हलका प्रधान प्रमोद ताखर, पूर्व विधायक रमेश खटक, पूर्व प्रत्याशी राव ओमप्रकाश इंजीनियर, प्रवक्ता विजय छीलरो और बीएलए-2 प्रभारी एडवोकेट विजयपाल समेत दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन हजारीलाल लंबोरिया ने किया।

यह भी पढ़ें– Narnaul News: महेंद्रगढ़ के नारनौल में दर्दनाक रेल हादसा, तड़के मालगाड़ी की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।