Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में मधुमक्खी पालक से 20 लाख की चोरी: 232 बक्से पार, जहर देकर मारीं मधुमक्खियां

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में मधुमक्खी पालक से 20 लाख की चोरी: 232 बक्से पार, जहर देकर मारीं मधुमक्खियां

मधुमक्खी पालन में 20 लाख का नुकसान, ककराला के युवक पर शक; जांच में जुटी कनीना पुलिस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में एक मधुमक्खी पालक कारोबारी के साथ लाखों रुपये की बड़ी धोखाधड़ी और चोरी का मामला सामने आया है। बिहार के मधेपुरा जिले के रहने वाले परवेश कुमार, जो कनीना इलाके में दो अलग-अलग फार्म चलाकर मधुमक्खी पालन करते हैं, उनके फार्म से शातिर चोरों ने 232 बक्से और लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। इस वारदात से पीड़ित कारोबारी को करीब 20.74 लाख रुपये का भारी आर्थिक फटका लगा है।

घर गए कारोबारी के पीछे से बोला चोरों ने धावा

विज्ञापन

पीड़ित परवेश कुमार ने कनीना शहर थाने में दी शिकायत में बताया कि उनका एक फार्म भड़फ गांव की चरनोद (चारागाह) भूमि पर है और दूसरा कनीना-रेवाड़ी मुख्य मार्ग पर जयपाल सिंह की जमीन पर स्थित है। जब वह अपने गृह राज्य बिहार गए हुए थे, उसी दौरान चोरों ने भड़फ स्थित फार्म में रखे 325 बक्सों में जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे हजारों मधुमक्खियां मर गईं। वहीं जयपाल की जमीन वाले फार्म से चोरों ने 150 बक्से, 9 कट्टे चीनी, शहद निकालने की मशीन, सोलर प्लेट, बैटरी, गैस सिलेंडर, चूल्हा और 125 खाली बाल्टियां समेट लीं।

दोबारा हुई चोरी, मौके पर मिले पिकअप और ट्रैक्टर के निशान

पहली घटना के बाद परवेश अपने स्तर पर सामान की खोजबीन कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान 22 जुलाई की रात को बदमाशों ने दोबारा धावा बोल दिया। इस बार चोर उसी फार्म से 82 और बक्से उठा ले गए। घटना स्थल की जांच करने पर वहां ट्रैक्टर और पिकअप गाड़ियों के टायरों के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि वारदात में भारी वाहनों का इस्तेमाल किया गया था।

20.74 लाख का फटका, पारिवारिक मौतों से जुड़ाव की आशंका

परवेश ने ककराला गांव निवासी अजय कुमार नाम के व्यक्ति पर चोरी का शक जताया है। पीड़ित के मुताबिक उसके पास मौजूद कुल 300 बक्सों में से 232 बक्से चोरी हो चुके हैं। शिकायत में परवेश ने एक और गंभीर पहलू का जिक्र करते हुए बताया कि हाल ही में उनके ममेरे साले की हत्या हुई थी और भाई की भी संदिग्ध हालात में मौत हुई है। उन्हें अंदेशा है कि इन मौतों और चोरी के तार आपस में जुड़े हो सकते हैं।

मामले में मोड़ तब आया जब मधु बी फार्मर वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशेखर जाखड़ ने दावा किया कि सूचना मिलने पर उनकी टीम ने अपने स्तर पर पड़ताल की और कुछ चोरी हुए बक्सों का सुराग लगाकर पुलिस को सूचना दे दी है। फिलहाल कनीना पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।