Breaking News
1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल

Mahendragarh News: नारनौल में बंद स्टोन क्रेशर में मिला यूपी के मजदूर का शव, परिजनों ने काटा बवाल

Mahendragarh News: नारनौल में बंद स्टोन क्रेशर में मिला यूपी के मजदूर का शव, परिजनों ने काटा बवाल

होद में पड़ी रही लाश, शव उठाने से परिजनों का इनकार; नारनौल क्रेशर केस में डीएसपी मौके पर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Mahendragarh News: नारनौल के निजामपुर थाना इलाके के गांव खातौली अहीर में स्थित ‘श्री गणेश स्टोन क्रेशर’ में शुक्रवार को उस वक्त भारी बवाल हो गया, जब वहां एक मजदूर का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले 47 वर्षीय बाबूराम के रूप में हुई है।

बाबूराम का शव क्रेशर के कन्वेयर सिस्टम के नीचे बने गहरे होद में पड़ा मिला। जैसे ही सुबह यह खबर फैली, गांव के स्थानीय लोग, मृतक के परिजन और क्रेशर पर काम करने वाले अन्य प्रवासी मजदूर भारी संख्या में वहां जुट गए। पुलिस के मुताबिक, उन्हें रात करीब ढाई बजे हादसे की सूचना मिली थी, लेकिन सुबह होते-होते क्रेशर परिसर छावनी में तब्दील हो गया क्योंकि गुस्साए लोगों ने वहां जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

‘जब 10 महीने से बिजली कटी, तो करंट कैसे लगा?’ ग्रामीणों ने पुलिस थ्योरी को नकारा

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी भारत भूषण और सीआईए प्रभारी संदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती दौर में जब पुलिस ने अंदेशा जताया कि मौत करंट लगने की वजह से हो सकती है, तो ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा और भड़क गया।

गांव के वेद प्रकाश शर्मा ने पुलिस के दावों पर सीधे सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्टोन क्रेशर पिछले 10 से 12 महीनों से बंद पड़ा है। बिजली का करीब 5 से 10 लाख रुपये का बिल बकाया होने के कारण इसका कनेक्शन बहुत पहले ही काटा जा चुका है। ऐसे में होद के भीतर करंट आने का कोई तुक ही नहीं बनता। परिजनों का साफ आरोप है कि जब क्रेशर बंद था, तो बाबूराम को मालिकों ने यहां क्यों और किसके कहने पर बुलाया था?

निष्पक्ष जांच पर अड़े परिजन, एफएसएल टीम जांच में जुटी

प्रवासी मजदूरों और परिजनों का आरोप है कि बाबूराम की मौत कोई सामान्य हादसा नहीं है, बल्कि यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है। उनका कहना है कि वारदात गुरुवार शाम की है, लेकिन इसकी भनक देर रात को दी गई। गुस्साए लोग इस बात पर अड़े हैं कि जब तक क्रेशर मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और इंसाफ का भरोसा नहीं मिलता, तब तक वे शव को होद से बाहर नहीं निकालने देंगे।

निजामपुर थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि गतिरोध को तोड़ने और मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए सीन ऑफ क्राइम और एफएसएल (FSL) की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से जांच करने का आश्वासन दिया है, ताकि सच सामने आ सके।

यह भी पढ़ें– Rewari News: नशे में धुत युवती ने रेवाड़ी के झज्जर चौक पर किया हंगामा, पुलिस और डॉक्टरों से भी भिड़ी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।