Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rewari News: नशे में धुत युवती ने रेवाड़ी के झज्जर चौक पर किया हंगामा, पुलिस और डॉक्टरों से भी भिड़ी

Rewari News: नशे में धुत युवती ने रेवाड़ी के झज्जर चौक पर किया हंगामा, पुलिस और डॉक्टरों से भी भिड़ी

कैशियर का वीडियो बनाने पर रेवाड़ी में बवाल, दोस्त छोड़कर भागे, युवती ने थाने में मचाया तांडव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rewari News: रेवाड़ी के व्यस्त झज्जर चौक पर गुरुवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने सरेराह हंगामा शुरू कर दिया। पेट्रोल पंप के संचालक राजू के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे एक युवती अपने 2-3 पुरुष दोस्तों के साथ पंप पर आई। उसने बिना किसी वजह के वहां मौजूद कैशियर का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

जब पंप के कर्मचारियों ने उसे टोकते हुए वीडियो बनाने से रोका, तो युवती गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे पंप मालिक राजू के साथ भी युवती ने धक्का-मुक्की की। मामला बिगड़ता देख युवती को साथ लाए उसके दोस्त उसे सड़क पर ही छोड़कर भाग निकले, जिसके बाद पंप कर्मियों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

डायल 112 की टीम से भिड़ी युवती, थाने में भी नहीं रुकी

सूचना मिलते ही जब पुलिस की पीसीआर गाड़ी मौके पर पहुंची, तो युवती का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने महिला पुलिसकर्मियों और स्टाफ के साथ सरेआम बदतमीजी की। पुलिस उसे किसी तरह काबू में कर सिटी थाने लेकर आई और उसके परिवार को सूचना दी।

थाने पहुंचे माता-पिता और परिजनों ने जब उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने अपनी ही मां और भाई को भी नहीं बख्शा। सिटी एसएचओ सूबे सिंह ने बताया कि युवती पूरी तरह होश खो चुकी थी और थाने के भीतर भी उसका तांडव लगातार जारी रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 4 महीने पहले भी यह युवती शहर के एक अन्य इलाके में इसी तरह का तमाशा कर चुकी है।

अस्पताल में डॉक्टरों से बदसलूकी, केस दर्ज करने की उठी मांग

रात करीब 10 बजे पुलिस जब युवती को मेडिकल जांच के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, तो वहां स्थिति और खराब हो गई। इमरजेंसी वार्ड में घुसते ही युवती ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्टाफ के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और सरकारी काम में बाधा डाली।

युवती के इस बर्ताव से अस्पताल का स्टाफ बेहद नाराज हो गया और डॉक्टरों ने तुरंत ऑन-ड्यूटी पुलिस टीम से युवती के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की। आखिरकार, रात 11 बजे के बाद परिजन उसे संभालते हुए जबरन अपने साथ घर ले गए। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवती के साथ आए वे युवक कौन थे और इस पूरे फसाद की असली वजह क्या थी।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: अंबाला, यमुनानगर और करनाल समेत 16 जिलों में भारी बारिश, गुरुग्राम-करनाल में थमी रफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।