Breaking News
सुप्रीम कोर्ट ने BNSS की धारा 163 पर सुनवाई से किया इनकार, धारा 172 पर केंद्र को नोटिसBollywood News: अजय देवगन को बड़ा झटका, जुहू वाले बंगले पर बीएमसी ने चलाया हथौड़ा, अनधिकृत निर्माण ढहायाParvinder Singh Jhota : अमृतसर के केंद्रीय सिख अजायबघर में लगेगी झोटा की तस्वीरRohtak cyber fraud: रोहतक में साइबर ठगों का नया कारनामा, फोन हैक कर गूगल-पे से उड़ाई 98 हजार की रकमकुपवाड़ा के जुमागुंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई, LoC के पास मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारीसुप्रीम कोर्ट ने BNSS की धारा 163 पर सुनवाई से किया इनकार, धारा 172 पर केंद्र को नोटिसBollywood News: अजय देवगन को बड़ा झटका, जुहू वाले बंगले पर बीएमसी ने चलाया हथौड़ा, अनधिकृत निर्माण ढहायाParvinder Singh Jhota : अमृतसर के केंद्रीय सिख अजायबघर में लगेगी झोटा की तस्वीरRohtak cyber fraud: रोहतक में साइबर ठगों का नया कारनामा, फोन हैक कर गूगल-पे से उड़ाई 98 हजार की रकमकुपवाड़ा के जुमागुंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई, LoC के पास मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Mahendragarh News: हकेवि में पांच दिवसीय फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन

ppravesh kaushik
शेयर करें
Mahendragarh News: हकेवि में पांच दिवसीय फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन

हकेवि में पांच दिवसीय फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय हैंड्स-ऑन फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, विभागाध्यक्ष एवं विभाग के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है।

विज्ञापन

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाना चाहिए, ताकि पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद वे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

Mahendragarh News: हकेवि में पांच दिवसीय फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन
हकेवि में पांच दिवसीय फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन

कार्यशाला के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी से संबंधित व्यावहारिक कौशल सीखे। कार्यशाला के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने अपने द्वारा तैयार किए गए प्रायोगिक कार्यों का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने अपने तकनीकी ज्ञान, रचनात्मकता और सीखे गए कौशल का परिचय दिया।

उन्होंने इस प्रकार की कार्यशालाओं को विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Mahendragarh News: हकेवि में पांच दिवसीय फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन
हकेवि में पांच दिवसीय फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन

यह कार्यशाला विद्यार्थियों को फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने तथा मीडिया उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप उनके कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने रचनात्मक विचारों को दृश्य माध्यमों के जरिए प्रस्तुत करने और सीखे गए कौशल को वास्तविक कार्यों में लागू करने का अवसर मिला। इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ भविष्य में मीडिया एवं संचार के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी देखें –  नारनौल में सजा बाबा रामदेव के परिवार का समारोह, भांजी मुदिता की सगाई में पहुंचे सीएम धामी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।