Breaking News
Astrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

Mahendragarh News: कनीना में यूजीसी के प्रावधानों के विरोध में स्वर्ण समाज एकता मंच का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Mahendragarh News: कनीना में यूजीसी के प्रावधानों के विरोध में स्वर्ण समाज एकता मंच का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कनीना में यूजीसी के प्रावधानों के विरोध में स्वर्ण समाज एकता मंच का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में बुधवार को स्वर्ण समाज एकता मंच के सदस्यों ने यूजीसी के प्रावधानों के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मंच के सदस्यों ने इन प्रावधानों को वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार पौरुष पहल को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह कैमला ने की।

बुधवार सुबह 11 बजे स्वर्ण समाज एकता मंच के सदस्य सुभाष चंद्र बोस क्लब कनीना में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वे प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अतर सिंह कैमला ने कहा कि सरकार को यूसीसी (UCC) बिल लाना चाहिए था, लेकिन यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को लेकर स्वर्ण समाज में गहरी नाराजगी है।

कैमला ने स्पष्ट किया कि भले ही वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं, लेकिन इस मुद्दे पर वे सरकार का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन प्रावधानों को वापस नहीं लिया गया, तो आगामी चुनावों में पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान विष्णु तंवर पाली, सुरेश शर्मा कनीना, मुनि लाल शर्मा सुंदरह, करण शर्मा और पृथ्वी सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी देखें – नारनौल के नूनी कलां गांव में इंद्रपाल हत्याकांड, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जमीन विवाद आया सामने

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।