Mahendragarh : हकेवि में आवृति फिजिक्स एसोसिएशन द्वारा ‘तरंग-2026’ का हुआ आयोजन
Mahendragarh : हकेवि में आवृति फिजिक्स एसोसिएशन द्वारा ‘तरंग-2026’ का हुआ आयोजन
Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स विभाग के ’आवृति फिजिक्स एसोसिएशन’ द्वारा शुक्रवार को ‘तरंग-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुलपति ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स विभाग के विभाागध्यक्ष प्रो. अंकुश विज तथा आवृति फिजिक्स एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रो. सुनीता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रो. टंकेशवर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, आशुभाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी सह-पाठ्यचर्या गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष से आगे सोचने, नेतृत्व एवं संचार कौशल विकसित करने तथा अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रो. अंकुश विज ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान विभाग की शैक्षणिक एवं शोध उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता उनमें आलोचनात्मक चिंतन, टीम भावना तथा नवाचार की क्षमता विकसित करने में सहायक होती है।
प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा आयोजित गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, नई क्षमताओं को विकसित करने तथा प्रभावी ढंग से मिलकर कार्य करने के अवसर प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने समारोह को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के अंत में आवृति फिजिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कपिल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकाय समन्वयक डॉ. श्वेता डिडेल एवं सांस्कृतिक समिति की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्य डॉ. राकेश कुमार, डॉ. रामअवतार, डॉ. रजनी बंसल, डॉ. नितेश डोगरा, डॉ. स्वाति, डॉ. प्रमिला, डॉ. सुमन, डॉ. बिजेंद्र एवं डॉ. सरजीत कुमार शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह भी देखें – नारनौल आईटीआई में अब पढ़ाई दरकिनार, शिक्षकों में छिड़ी आपसी जंग
