Breaking News
Panipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Panipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’

Fake Number Plate: एक नंबर पर दो गाड़ियां! मंडी पुलिस ने जब्त की हरियाणा नंबर की फर्जी कार, जानें पूरा मामला

Fake Number Plate: एक नंबर पर दो गाड़ियां! मंडी पुलिस ने जब्त की हरियाणा नंबर की फर्जी कार, जानें पूरा मामला

एक नंबर पर दो गाड़ियां! मंडी पुलिस ने जब्त की हरियाणा नंबर की फर्जी कार, जानें पूरा मामला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Fake Number Plate: हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से दो अलग-अलग गाड़ियां चलने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंडी पुलिस ने शहर में घूम रही एक टाटा कार को जब्त किया है, जिस पर हरियाणा के हिसार जिले का रजिस्ट्रेशन नंबर लगा हुआ था।

हैरानी की बात यह है कि जब पुलिस ने उस नंबर का ऑनलाइन रिकॉर्ड खंगाला, तो वह नंबर टाटा कार का न होकर हिसार की एक डस्टर गाड़ी के नाम पर दर्ज निकला। मामला उजागर होते ही हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने बिना किसी वैध कागजात के चलाई जा रही इस कार को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

पंजाब के डीलर से खरीदी थी गाड़ी, चोरी का वाहन होने की आशंका

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि कार चला रहा व्यक्ति इसे पंजाब के किसी सेकंड हैंड कार डीलर के जरिए खरीदकर लाया था। वह पिछले काफी समय से इस गाड़ी को बेधड़क मंडी और आसपास के इलाकों में दौड़ा रहा था। हालांकि, जब पुलिस ने उससे गाड़ी की आरसी (RC) और अन्य दस्तावेज मांगे तो वह एक भी कागज पेश नहीं कर सका।

कागजात न होने और फर्जी नंबर प्लेट लगे होने के कारण अब पुलिस इस कोण से भी जांच कर रही है कि कहीं यह गाड़ी किसी दूसरे राज्य से चोरी करके पंजाब के रास्ते हिमाचल तो नहीं बेची गई थी।

टाटा कंपनी से मांगा रिकॉर्ड, एएसपी बोले—गहनता से जारी है जांच

मंडी पुलिस ने फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करने के लिए अब सीधे टाटा कंपनी से संपर्क साधा है। पुलिस ने कंपनी से कार के चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर मूल मालिक, डिलीवरी डेट और शोरूम की पूरी जानकारी मांगी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गाड़ी असल में कहां की है।

मंडी के एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम सामने आए इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पंजाब के संबंधित कार डीलर से लेकर हरियाणा के नंबर प्लेट कनेक्शन तक की हर कड़ी को जोड़ रही है और जल्द ही इस फर्जीवाड़े का पूरा सच सामने लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें– NDA 2 Exam 2026: देश सेवा का जज्बा, सेना में अफसर बनने के लिए युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मंडी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।