Breaking News
Panipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Panipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’

Narnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’

Narnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई 'रन फॉर यूनिटी'

जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित भव्य ‘एकता परेड-2026’ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण का संदेश देने वाली इस परेड का दूरदर्शन एवं अन्य माध्यमों से सीधा प्रसारण किया गया। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा भी राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय नारनौल में प्रातः 11 बजे विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में नारनौल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भी आयोजन किया गया। यह दौड़ राजकीय आईटीआई (बॉयज), नारनौल से शुरू होकर महावीर चौक व हीरो होंडा चौक होते हुए नेताजी सुभाष स्टेडियम, नारनौल में संपन्न हुई। इस आयोजन का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों में देशभक्ति, आपसी भाईचारे और एकजुटता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन तथा जिले के सभी पुलिस थानों एवं चौकियों के साथ ही डीएवी स्कूल में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। इसके अतिरिक्त सायं 5:30 बजे गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड-2026 के सीधे प्रसारण को देखने के लिए जिले के सभी पुलिस थानों, चौकियों, पुलिस लाइन एवं अन्य पुलिस कार्यालयों में विशेष व्यवस्था की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा और राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति के संदेश से प्रेरणा ली।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक नागरिक, विशेषकर पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों को दोहराने का महत्वपूर्ण अवसर है।

 

 

 

यह भी देखें –  युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।