Breaking News
Shreyas Iyer Social Media Post: कीवी धरती पर सीरीज जीतने के बाद कप्तान अय्यर का अनोखा अंदाज, माओरी भाषा में लिखी ये बातWinter Allergy: सर्दियों में नाक बहना और आंखों में खुजली है विंटर एलर्जी का संकेत, ऐसे करें अपना बचावRohtak Road Accident: पिकअप का टायर बदल रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 3 की मौतRashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामदShreyas Iyer Social Media Post: कीवी धरती पर सीरीज जीतने के बाद कप्तान अय्यर का अनोखा अंदाज, माओरी भाषा में लिखी ये बातWinter Allergy: सर्दियों में नाक बहना और आंखों में खुजली है विंटर एलर्जी का संकेत, ऐसे करें अपना बचावRohtak Road Accident: पिकअप का टायर बदल रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 3 की मौतRashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामद

Mohali Encounter: मोहाली में पुलिस पर फायरिंग के बाद नशा तस्करों का एनकाउंटर, दो को पैरों में लगी गोली

Mohali Encounter: मोहाली में पुलिस पर फायरिंग के बाद नशा तस्करों का एनकाउंटर, दो को पैरों में लगी गोली

मोहाली में हुए एनकाउंटर का घटनास्थल का फोटो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Mohali Encounter: पंजाब के मोहाली में सोमवार को पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई शनिवार को सनेटा इलाके में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर हुए हमले और दो पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हमले में शामिल आरोपी मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपियों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार आरोपी आईटी सिटी क्षेत्र में बाइक पर घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर लखविंदर, जसरकण और उनके एक अन्य साथी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए तुरंत जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 

दो आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी संदीप हंस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद नेटवर्क और घटना से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

सनेटा में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर हुए हमले के मामले में दो अन्य आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। उनकी पहचान कुलविंदर सिंह और दविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास करेंगी कि हमले की योजना कैसे बनाई गई और इसमें कितने लोग शामिल थे।

 

शनिवार को पुलिस टीम पर हुआ था हमला

गौरतलब है कि शनिवार को सनेटा इलाके में नशा तस्करों को पकड़ने पहुंची एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर हमला हुआ था। हमले में कांस्टेबल परमजीत सिंह और जगजीत सिंह घायल हो गए थे। घटना के बाद मोहाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश में बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया था। इसी अभियान के दौरान सोमवार को पुलिस को आरोपियों की लोकेशन मिली और मुठभेड़ हुई।

 

नेटवर्क की जांच पर रहेगा पुलिस का फोकस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान नशा तस्करी के नेटवर्क, हथियारों की उपलब्धता, हमले की साजिश और अन्य फरार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी और पुलिस पर हमले जैसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।