Breaking News
Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 21 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाKarnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहNarnaul News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 21 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाKarnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोह

Mohali News: मोहाली में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पंजाब पुलिस के 2 कांस्टेबल गिरफ्तार, महिला आयोग को आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Mohali News: मोहाली में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पंजाब पुलिस के 2 कांस्टेबल गिरफ्तार, महिला आयोग को आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट

मोहाली में युवती से कथित छेड़छाड़, 2 कांस्टेबल गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Mohali News: मोहाली में युवती से कथित छेड़छाड़, पीछा करने और विरोध करने पर उसके भाई व रिश्तेदारों पर कार चढ़ाने की कोशिश के मामले में पंजाब पुलिस के दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी बठिंडा के एक विधायक के गनमैन बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी स्वत: संज्ञान लिया है। पंजाब राज्य महिला आयोग के निर्देश पर एसएसपी मोहाली गुरुवार को पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट आयोग के समक्ष पेश करेंगे। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरपिंदर और गुरमीत के रूप में हुई है। दोनों पंजाब पुलिस लाइन में तैनात हैं और घटना के समय सिविल ड्रेस में मोहाली आए थे। फेज-11 थाना प्रभारी अमन वैदवान ने बताया कि वारदात के समय आरोपियों के पास कोई सरकारी हथियार नहीं था। हालांकि गिरफ्तारी के दौरान जिस स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में लिया गया, उसमें पुलिस की वर्दी बरामद हुई।

विज्ञापन

बाजार से लौटते समय शुरू हुआ पीछा
पीड़ित मनप्रीत सिंह के अनुसार, वह शुक्रवार को अपनी बहन के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की एक स्कॉर्पियो ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। मनप्रीत का आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इससे बचने के लिए दोनों अपनी वरना कार में बैठकर सेक्टर-68 स्थित श्री गुरु हरसहाय सोसाइटी की ओर निकल गए, लेकिन स्कॉर्पियो लगातार उनका पीछा करती रही।

सोसाइटी के बाहर कार चढ़ाने की कोशिश का आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि रास्ते भर स्कॉर्पियो चालक लगातार हॉर्न बजाकर और लाइटें फ्लैश कर उनकी कार रुकवाने की कोशिश करता रहा। डर की वजह से उन्होंने रास्ते में गाड़ी नहीं रोकी और सीधे अपनी सोसाइटी पहुंच गए। सोसाइटी के बाहर मौजूद उनके दो रिश्तेदारों ने स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने दूसरी गली से गाड़ी घुमाकर तेज रफ्तार में उनके ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद स्कॉर्पियो सवार वहां से फरार हो गए।

वाहन के नंबर से शुरू हुई जांच
पीड़ित परिवार के मुताबिक स्कॉर्पियो में पुलिस की वर्दी भी टंगी हुई थी और उसमें तीन से चार लोग सवार थे। वाहन का नंबर जांचने पर पता चला कि वह एक नेता के नाम पर पंजीकृत है। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और दोनों कांस्टेबलों को गिरफ्तार कर लिया।

महिला आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
मामले को गंभीर मानते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने स्वत: संज्ञान लिया। उन्होंने एसएसपी मोहाली को किसी वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने और 9 जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट आयोग को सौंपने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज एसएसपी मोहाली आयोग के समक्ष कार्रवाई रिपोर्ट पेश करेंगे। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।