Breaking News
President Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Mohali News: मोहाली में नशा तस्करों का पुलिस पर हमला, गोलियां चलाईं, कांस्टेबल घायल, तलवार से भी किया वार

Mohali News: मोहाली में नशा तस्करों का पुलिस पर हमला, गोलियां चलाईं, कांस्टेबल घायल, तलवार से भी किया वार

मोहाली में नशा तस्करों का पुलिस पर गोलियां चलाईं

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Mohali News: पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम नशा तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। सनेटा गांव के पास CIA स्टाफ की टीम हेरोइन (चिट्टे) की कथित बड़ी खेप की डिलीवरी रोकने के लिए कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और तेजधार हथियारों से हमला कर फरार हो गए। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे मोहाली और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

 

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि सनेटा गांव के पास हेरोइन की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। इसके बाद CIA स्टाफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को घेरने की कोशिश की, उन्होंने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद स्थिति अचानक हिंसक हो गई और पुलिस टीम पर हमला शुरू कर दिया गया।

 

फायरिंग और तलवार से हमला

हमलावरों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान कांस्टेबल परमजीत सिंह को गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान कांस्टेबल जगजीत सिंह पर तलवार से हमला किया गया, जिसमें उन्हें चोटें आईं। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत मोहाली के फेस-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

पंजाब में हाल के महीनों में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस अभियान लगातार तेज हुआ है। ऐसे अभियानों के दौरान पुलिस टीमों पर हमले की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बन रही हैं। इस घटना के बाद पुलिस अब हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी पर फोकस कर रही है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।