Breaking News
Rashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानMan flying to work: कार-बस छोड़िए, आसमान में उड़कर काम पर जाता है यह शख्स, वीडियो देख उड़ जाएंगे होशRashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानMan flying to work: कार-बस छोड़िए, आसमान में उड़कर काम पर जाता है यह शख्स, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Namo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम

AAmandeep Singh
शेयर करें
Namo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम

हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Namo Bharat Train Haryana: दिल्ली-एनसीआर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक केंद्र गुरुग्राम में रोजाना लगने वाला ट्रैफिक जाम आम लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। सुबह और शाम के पीक आवर्स के दौरान इफ्को चौक, गोल्फ कोर्स रोड और आरडी सिटी जैसे प्रमुख चौराहों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आती हैं। ऐसे में भविष्य की महत्वाकांक्षी ‘नमो भारत’ ट्रेन (NCRTC GMDA meeting) परियोजना को लेकर योजनाकारों ने विशेष सावधानी बरतनी शुरू कर दी है।

जीएमडीए और एनसीआरटीसी के अधिकारियों का मानना है कि यदि स्टेशन बिल्कुल मुख्य चौराहों पर बनाए गए, तो ई-रिक्शा, ऑटो और निजी वाहनों के ठहराव के चलते जाम की स्थिति और भी खौफनाक हो सकती है। इसी से निपटने के लिए स्टेशनों को चौराहों से थोड़ा हटकर बनाने की रणनीति बनाई जा रही है।

विज्ञापन

एनसीआरटीसी और जीएमडीए अधिकारियों की बैठक में मंथन

इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट और इसके तकनीकी पहलुओं को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) के आला अधिकारियों के बीच एक अहम दौर की बैठक संपन्न हुई।

जीएमडीए के मुख्य अभियंता प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नमो भारत कॉरिडोर के पूरे रूट और स्टेशन स्थलों का खाका प्रस्तुत किया गया। बैठक में अधिकारियों ने इस बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया कि इफ्को चौक से लेकर गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के दायरे में आने वाले प्रस्तावित नमो भारत और मेट्रो स्टेशनों की लोकेशन ऐसी चुनी जाए, जिससे मुख्य सड़क यातायात बाधित न हो।

इफ्को चौक से फरीदाबाद और नोएडा तक जुड़ेगा नमो भारत नेटवर्क

बैठक के दौरान एनसीआरटीसी के प्रतिनिधियों ने गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा नमो भारत कॉरिडोर के प्रस्तावित मार्ग का विवरण साझा किया। योजना के मुताबिक, यह कॉरिडोर इफ्को चौक से शुरू होकर डॉ. बीआर अंबेडकर मार्ग, आरडी सिटी रोड और गोल्फ कोर्स रोड की तरफ आगे बढ़ेगा। (Iffco Chowk Namo Bharat route)

इसके बाद घाटा गांव के पास से होते हुए गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के जरिए फरीदाबाद और आगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जुड़ेगा। इस रूट से जुड़ने के बाद गुरुग्राम से फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले लाखों यात्रियों का सफर बेहद आसान हो जाएगा।

भविष्य के बुनियादी ढांचे को ध्यान में रखकर बनेगा डिजाइन

इस बैठक में जीएमडीए के अधिकारियों ने एनसीआरटीसी की टीम को उन सड़कों का पूरा ब्योरा सौंपा, जहां भविष्य में नए अंडरपास या फ्लाईओवर बनाए जाने प्रस्तावित हैं। (Golf Course Road RRTS)

जीएमडीए अधिकारियों का कहना था कि कॉरिडोर और स्टेशनों का अंतिम सिविल डिजाइन तैयार करते समय इन भावी परियोजनाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि बाद में किसी तरह का ढांचागत टकराव न हो। इस उच्चस्तरीय बैठक में अधीक्षक अभियंता जगदीश सौरोत, कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा, शेखर नांदल और राकेश दीपक सहित कई वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें–Hisar Encounter: हिसार में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।