Man flying to work: सुबह के वक्त जब घड़ी की सुई ऑफिस निकलने का इशारा करती है, तो सड़कों पर गाड़ियों का रेला और हॉर्न का शोर किसी का भी सिरदर्द बढ़ाने के लिए काफी होता है। समय पर घर से निकलने के बावजूद महानगरों के ट्रैफिक जाम में फंसना रोज की बात बन चुकी है। लेकिन अमेरिका के जैकब हट्जलर (Jacob Hutzler paramotor video) ने इस रोजाना की माथापच्ची से तौबा करने का एक ऐसा नायाब रास्ता निकाला है, जिसके बारे में आम इंसान सपने में भी नहीं सोच सकता। कोलोराडो के रहने वाले जैकब सड़क पर पहिए दौड़ाने के बजाय आसमान के रास्ते सीधे बादलों के करीब से उड़कर अपने काम पर पहुंच जाते हैं।
पैरामोटर से तय करते हैं रोजाना का सफर
पैसे से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के रूप में काम करने वाले जैकब ने ऑफिस आने-जाने के लिए पैरामोटर का सहारा लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी इस अनूठी डेली कम्यूट जर्नी का एक वीडियो शेयर किया है, (US viral news commuting) जो इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे वह अपने अपार्टमेंट के पास सड़क से उड़ान भरते हैं और हवा में तैरते हुए महज 20 मिनट के भीतर अपने ऑफिस के करीब उतर जाते हैं। उन्हें इस दौरान न तो किसी रेड लाइट पर रुकना पड़ता है और न ही गाड़ियों की लंबी कतारों में माथापच्ची करनी पड़ती है।
क्या होता है पैरामोटर और कैसे होती है उड़ान?
इस रोमांचक सफर के पीछे की तकनीकी बारीकियों को समझें, तो पैरामोटर एक तरह का पैराग्लाइडर होता है, जिसकी पीठ पर एक मोटर और प्रोपेलर जुड़ा होता है। इसके लिए किसी बड़े रनवे की जरूरत नहीं होती। (air traffic controller flying to work) जैकब अपने अपार्टमेंट के पास की खाली सड़क पर आते हैं, पैरामोटर का विंग फैलाते हैं और मोटर चेक करने के बाद जमीन से दौड़ लगाते हुए हवा में छलांग लगा देते हैं। वह इस उड़ान के लिए ‘Parajet Maverick’ सेटअप और ‘Ozone Sirocco 3’ के 18 मीटर वाले विंग का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उन्हें बेहतरीन स्पीड और कंट्रोल मिलता है।
टावर से अनुमति लेकर भरते हैं उड़ान, सोशल मीडिया पर चर्चा
हवा में उड़ना जितना रोमांचक है, इसके अपने कायदे-कानून भी हैं। चूंकि जैकब खुद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े हैं, इसलिए वह नियमों का पूरी तरह पालन करते हैं। गंतव्य तक पहुंचने से पहले उन्हें रेडियो के जरिए एयर ट्रैफिक टावर से संपर्क साधना पड़ता है और अपनी लोकेशन बताकर आगे बढ़ने व लैंडिंग की परमिशन लेनी होती है।
टावर से हरी झंडी मिलने के बाद ही वह सुरक्षित उतरते हैं और फिर पैरामोटर समेटकर पैदल अपने ऑफिस चले जाते हैं। उनके इस फिल्मी अंदाज वाले सफर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। (Parajet Maverick paramotor setup) कोई इसे ‘बेहद कूल’ बता रहा है, तो कोई इसे काम पर जाने का सबसे शानदार तरीका करार दे रहा है।
यह भी पढ़ें– Indian Railways News: कान में फंसी ईयरबड की नोक, चलती ट्रेन में रेलवे की त्वरित मदद देख हैरान रह गया यात्री

