Breaking News
Astrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाAstrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

Nangal Chaudhary : लोकतंत्र का गला दबाकर सत्ता पर काबिज भाजपा की नीतियों से जनता में आक्रोश, चुनावों में भुगतना पडे़गा खामियाजा – झूकिया

ppravesh kaushik
Nangal Chaudhary : लोकतंत्र का गला दबाकर सत्ता पर काबिज भाजपा की नीतियों से जनता में आक्रोश, चुनावों में भुगतना पडे़गा खामियाजा - झूकिया

कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती के दिशा-निर्देश देते जिला प्रधान सत्यवीर झूकिया।

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nangal Chaudhary :(विजय यादव) अनाज मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन ब्लॉक प्रधान बिक्रम सिंह मंढाणियां की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकीया मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

इस दौरान आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों और भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। आरोप लगाया कि भाजपा के पास स्पष्ट नीति, नीयत और पारदर्शी विचारधारा नहीं है। केवल भावनात्मक भाषणों के माध्यम से जनता को गुमराह कर सत्ता चलाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी वर्गों को समान अवसर और अधिकार मिलना जरूरी है, लेकिन मौजूदा सरकार की नीतियों से आमजन में असंतोष बढ़ रहा है। झुकीया ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग के कथित पक्षपात को लेकर जनता में आक्रोश है।

 

देश में राजनीतिक और सामाजिक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। युवा रोजगार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं। इस अवसर पर राव होशियार सिंह, सुमेर सिंह अटेली,दलीप चेयरमैन सीहमा, महेंद्र प्रधान राता, मनपाल पटीकरा,राजकुमार बिगोपुर, तेजपाल, रामस्वरूप, प्रहलाद पहलवान, नंदलाल, सूरत भल्ला ने विचार व्यक्त किया है।

कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान

सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक बूथ तक पहुंच बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नीतियों और कांग्रेस के कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें पार्टी के मंच पर उठाएं।

 

 

यह भी देखें –  एसडीएम के अनाज मंडी निरीक्षण में बाजरा खरीद एजेंसी मिली गैर हाजिर, जिला उपायुक्त को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।