September 22, 2026

Nangal Chaudhary : अज्ञात कारणों से लगी आग में सैकड़ों मन कड़बी और बाजरा जलकर राख

0
Nangal Chaudhary : अज्ञात कारणों से लगी आग में सैकड़ों मन कड़बी और बाजरा जलकर राख

आगजनी से जलकर राख हुई कड़बी और बाजरा।

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) भुंगारका गांव में खेत में रखी कड़बी और बाजरे की ढेरी में अज्ञात कारणों आग लग गई, जिससे सैकड़ों मन पशुचारा और बाजरा जलकर राख हो गया। घटना स्थल पहुंचे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

 

जानकारी के अनुसार सबिता पत्नि राजकुमार व ने कटाई के बाद कड़बी और बाजरे के सिट्‌टे एकत्र कर रखे थे। मंगलवार की दोपहर अचानक कड़बी में आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी ढेरी को अपनी चपेट में ले लिया।

 

 

 

ग्रामीणों ने घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

 

 

 

हालांकि फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग ने पूरी कड़बी और बाजरे को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही समय में खेत में रखा सैकड़ों मन सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed