Breaking News
Nangal Chaudhary News: अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौतRohtak News: रोहतक में भूमाफियाओं की दबंगई, छोटू राम नगर में सार्वजनिक रास्ता बंद, निगम कमिश्नर से मिले लोगNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, नारनौल और नांगल चौधरी क्षेत्र में मिठाई विक्रेताओं के यहां छापेमारी, 7 नमूने लिएक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, 23 साल के करियर में बनाए कई रिकॉर्डHerbal Hair Oil Recipe: सर्दियों में झड़ते और रूखे बालों से हैं परेशान? घर पर ऐसे बनाएं दादी-नानी के नुस्खे वाला जादुई हेयर ऑयलNangal Chaudhary News: अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौतRohtak News: रोहतक में भूमाफियाओं की दबंगई, छोटू राम नगर में सार्वजनिक रास्ता बंद, निगम कमिश्नर से मिले लोगNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, नारनौल और नांगल चौधरी क्षेत्र में मिठाई विक्रेताओं के यहां छापेमारी, 7 नमूने लिएक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, 23 साल के करियर में बनाए कई रिकॉर्डHerbal Hair Oil Recipe: सर्दियों में झड़ते और रूखे बालों से हैं परेशान? घर पर ऐसे बनाएं दादी-नानी के नुस्खे वाला जादुई हेयर ऑयल

Nangal Chaudhary News: अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौत

Nangal Chaudhary News: अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौत

अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Nangal Chaudhary News: (विजय यादव) शहर के अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसल गया। हादसे में 50 वर्षीय रामकुमार पुत्र महावीर डूब गया। सूचना पाकर वार्ड वासी घटना स्थल पहुंचे तथा पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सीपीआर व जीवन रक्षक उपकरणों से बचाने का प्रयास किया। किंतु फेफड़ों में पानी भरने के कारण उपचार से पहले ही दम तोड़ चुका था। परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों के सुपुर्द किया है।

जानकारी के अनुसार रामकुमार जोहड़ में मछलियों को दाना डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसला तथा जोहड़ में गिर गया। आसपास से गुजर रहे लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

एंबुलेंस की मदद से पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन पानी में दम घुटने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर वासियों ने बताया कि बीते महीने पूर्व सरपंच भी मछलियों को आटा डालते समय जोहड़ में गिर गया था, जिसकी मौत हुई थी।

जानलेवा हादसों के बावजूद भी जोहड़ पर सुरक्षा के प्रबंध नहीं जिससे लोगों को जोहड़ में गिरने का खतरा बना रहता है। शहरवासियों ने बताया कि जोहड़ के चारों तरफ मजबूत जाली लगाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षित रास्ते बनाने की मांग उठाई थी।

इस संबंध में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि अब तो प्रशासन जागेगा और किसी दूसरे परिवार का चिराग बुझने से बच जाएगा, लेकिन मांगें कागजों तक ही सीमित रह गईं।

यह भी देखें – त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, नारनौल और नांगल चौधरी क्षेत्र में मिठाई विक्रेताओं के यहां छापेमारी, 7 नमूने लिए

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।