Breaking News
Nangal Chaudhary City News: नांगल चौधरी में एक ही रात में आधा दर्जन स्कूलों की बसों को बनाया निशाना, बैटरियां चोरीAmit Shah Ambala Rally: अमित शाह का अंबाला दौरा, अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्ट शहीद स्मारक का किया उद्घाटनBhivani ACB Arrests AFSO: भिवानी में राशन डिपो का लाइसेंस देने के एवज में एक लाख की घूस लेते एएफएसओ गिरफ्तारNangal Chaudhary News: अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौतRohtak News: रोहतक में भूमाफियाओं की दबंगई, छोटू राम नगर में सार्वजनिक रास्ता बंद, निगम कमिश्नर से मिले लोगNangal Chaudhary City News: नांगल चौधरी में एक ही रात में आधा दर्जन स्कूलों की बसों को बनाया निशाना, बैटरियां चोरीAmit Shah Ambala Rally: अमित शाह का अंबाला दौरा, अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्ट शहीद स्मारक का किया उद्घाटनBhivani ACB Arrests AFSO: भिवानी में राशन डिपो का लाइसेंस देने के एवज में एक लाख की घूस लेते एएफएसओ गिरफ्तारNangal Chaudhary News: अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौतRohtak News: रोहतक में भूमाफियाओं की दबंगई, छोटू राम नगर में सार्वजनिक रास्ता बंद, निगम कमिश्नर से मिले लोग

Nangal Chaudhary City News: नांगल चौधरी में एक ही रात में आधा दर्जन स्कूलों की बसों को बनाया निशाना, बैटरियां चोरी

Nangal Chaudhary City News: नांगल चौधरी में एक ही रात में आधा दर्जन स्कूलों की बसों को बनाया निशाना, बैटरियां चोरी

नांगल चौधरी में एक ही रात में आधा दर्जन स्कूलों की बसों को बनाया निशाना, बैटरियां चोरी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Nangal Chaudhary City News: (विजय यादव) सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अज्ञात चोरों ने एक ही रात में आधा दर्जन स्कूलों की बसों को निशाना बनाते हुए उनकी बैटरियां चोरी कर लीं। चोर गांवों में घरों के बाहर खड़ी बसों से आसानी से बैटरियां निकालकर फरार हो गए। लगातार हुई इन वारदातों से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार बीती रात श्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगारका, यदुवंशी शिक्षा निकेतन, विला शिक्षा निकेतन मेघोत हाला, लंबोरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल बूढ़वाल सहित अन्य स्कूलों की बसों को निशाना बनाया गया। विला शिक्षा निकेतन की बस बनिहाड़ी गांव में तथा लंबोरिया स्कूल की बस रायमलिकपुर में खड़ी थी। चोरों ने इन बसों से बैटरियां चोरी कर लीं।

विज्ञापन

सुबह रूट से बच्चों को उठाने के लिए बस को स्र्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई, जांच करने पर बैटरी चोरी होने की पुष्टि हुई। स्कूल संचालकों के अनुसार बसें रोजाना गांवों में घरों के सामने खड़ी की जाती हैं। रात को चालक बसें खड़ी करके अपने घरों में सो गए थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे के बाद चोरों ने वारदातों को अंजाम दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि स्कूलों में बैटरी चोरी होने की शिकायत मिली है। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पीसीआर गश्त बढ़ाई जाएगी।

बच्चों की परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका

स्कूल संचालक राजपाल लंबोरा, श्रीकृष्ण स्कूल के चेयरमैन राजपाल यादव, विला शिक्षा निकेतन के चेयरमैन विजयपाल यादव और सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य वंदना यादव ने बताया कि बसों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चों को स्कूल लाया जाता है। बैटरियां चोरी होने से आर्थिक नुकसान के साथ परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 

 

यह भी देखें – अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।