Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Nangal Choudhary News: युवा संसद में गूंजे पेपर लीक और महिला सुरक्षा के मुद्दे, पीएम श्री स्कूल में छात्राओं ने पेश की लोकतंत्र की मिसाल

Nangal Choudhary News: युवा संसद में गूंजे पेपर लीक और महिला सुरक्षा के मुद्दे, पीएम श्री स्कूल में छात्राओं ने पेश की लोकतंत्र की मिसाल

युवा संसद में गूंजे पेपर लीक और महिला सुरक्षा के मुद्दे, पीएम श्री स्कूल में छात्राओं ने पेश की लोकतंत्र की मिसाल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Nangal Choudhary News: छात्राओं के बुलंद हौसले, तर्कपूर्ण सवाल और सदन की मर्यादा के बीच उठती जनहित की आवाजें… कुछ ऐसा ही नजारा नांगल चौधरी स्थित ‘पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय’ में देखने को मिला।

संसदीय कार्य मंत्रालय और एससीईआरटी (SCERT) हरियाणा के निर्देशों के तहत आयोजित खंड स्तरीय ‘युवा संसद’ प्रतियोगिता में स्कूली छात्राओं ने लोकतंत्र की सशक्त और खूबसूरत तस्वीर पेश की। प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुरू किए गए इस कार्यक्रम में छात्राओं ने देश के ज्वलंत मुद्दों पर ऐसी बहस छेड़ी कि पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विज्ञापन

प्रश्नकाल में घिरी सरकार, मंत्रियों ने दिए तर्कपूर्ण जवाब

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रवक्ता ऋषिपाल यादव ने बताया कि छात्राओं ने संसदीय प्रणाली के विभिन्न पदों को बखूबी निभाया। छात्रा सोनम ने लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभाली, तो वहीं आराधना ने देश की प्रधानमंत्री का दायित्व निभाया। इसके अलावा रिया कुमारी (शिक्षा मंत्री), प्रिया सैनी (स्वास्थ्य मंत्री) और लक्षिता (गृह मंत्री) के रूप में सत्ता पक्ष की अग्रिम पंक्ति में नजर आईं।

प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही विपक्ष की भूमिका निभा रही छात्रा रौनक, महिमा और प्रीति ने तीखे तेवर अपनाए। उन्होंने हाल के दिनों में देशभर में चर्चा में रहे ‘पेपर लीक’ मामलों, सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे और चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार से जवाब मांगा। इस दौरान सत्ता पक्ष की मंत्रियों ने भी डेटा और तर्कों के दम पर सदन को आश्वस्त करने का प्रयास किया।

शून्यकाल में छाया महिला सुरक्षा और प्रदूषण का मुद्दा

शून्यकाल के दौरान युवा सांसदों ने देश की मौजूदा चुनौतियों को मंच पर रखा। इसमें मुख्य रूप से महिला सुरक्षा, प्रशासनिक भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, संविधान का संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोरदार चर्चा हुई।

इसी क्रम में छात्रा काजल (सांसद) ने देश में बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण पर अपनी व्यंग्यात्मक प्रस्तुति से सबका ध्यान खींचा। इसके बाद सदन में महिला आरक्षण सहित तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को पटल पर रखा गया, जो बहस के बाद ध्वनिमत से पारित हुए। विधेयकों के पास होते ही स्पीकर सोनम ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास ही मुख्य ध्येय

छात्राओं की इस शानदार प्रस्तुति को तैयार कराने में ऋषिपाल यादव और गरिमा चौधरी का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर डाइट (DIET) महेंद्रगढ़ से पहुंचे राजेश जाखड़, दिनेश कुमार रावत तथा राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता राजेश कुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों ने युवा संसद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों का मूल मकसद नई पीढ़ी को भारतीय संसद की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही से व्यावहारिक रूप से रूबरू कराना है।

यह भी पढ़ें–Haryana News: दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी JJP और कांग्रेस, हरियाणा के कई जिलों में भारी प्रदर्शन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।