Breaking News
Astrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाAstrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

Narnaul: 23 वा विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव 11 अक्टूबर से

ddharm narain
Narnaul: 23 वा विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव 11 अक्टूबर से
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: 23 वे विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता टाइगर क्लब परिवार के प्रधान राकेश यादव, संरक्षक राकेश यादव USSL,संरक्षक राजेश लखेरा प्रचार मंडल अध्यक्ष , उप प्रधान राजेश सैनी,संरक्षक, गजेन्द्र नंबरदार , सचिव नरेंद्र बंसी ने संयुक्त रूप से की।

कलश यात्रा प्रमुख टीटू सोनी ने बताया कि टाईगर क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला दुर्गा पूजा महोत्सव इस वर्ष अपना 23 वां उत्सव मनाने जा रहा है। 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक पुरानी कचेहरी मैदान में चलने वाले इस महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

विज्ञापन

11 अक्टूबर को मां चामुण्डा देवी मंदिर परिसर से पुरानी कचहरी मैदान महोत्सव स्थल तक विशाल भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी । 19 अक्टूबर को नवमी पर माता का अटूट भण्डारा अजय यादव भगवती फीड भंडारा संयोजक द्वारा किया जाएगा तथा 20 अक्टूबर को दशमी के अवसर पर महामायी का विर्सजन हरिद्वार में गंगा मैया के वी आई पी घाट पर किया जाएगा।

महोत्सव स्थल पर माता का भव्य दरबार, टैंट इत्यादि की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार 35 फीट ऊंचे व 50 फीट चौड़े मंच पर दुर्गा पूजा का दरबार सजाया जाएगा।

टाईगर क्लब के प्रधान राकेश यादव ने बताया कि 23 वें दुर्गा पूजा महोत्सव की सभी व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण की जा चुकी हैं। माता रानी के महोत्सव की शुरूआत 10 अक्टूबर को झंडा बाईक रैली निकाल मां चामुण्डा देवी को निमंत्रण देने से होगी।
इस वर्ष भी पहले नवरात्र पर 11 अक्टूबर को मां अन्नपुर्णा जी नांगलसोढा धाम से कलश यात्रा में शामिल होने ओर टाइगर क्लब परिवार को अपना आशीर्वाद देने मां चामुण्डा देवी मंदिर परिसर पहुंचेगी।
कलश यात्रा में सभी भक्तजनों को अपना आशीर्वाद देने कलश यात्रा में साथ रहेंगी। कलश यात्रा मे करीब इस बार केवल निर्धारित 501 कलश उठाए जाने है। जिसके बाद 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक देश के नामचीन भजन गायक कलाकार यूपी, राजस्थान व बंगाल, नई दिल्ली ,पंजाब आदि के जाने माने भजन गायक महोत्सव में प्रतिदिन अपने मधुर भजनों की प्रस्तुती पेश करेंगे।

उन्होंने बताया कि पहले नवरात्र 11 अक्टूबर को तिलकधारी आर्ट ग्रुप से मनमोहक झाँकिया, 12 अक्टूबर को संजू शर्मा जयपुर , 13 अक्टूबर को पलवल से नेहा अरोड़ा , 14 अक्टूबर को सुधांशु गौतम तिजारा, 15 को दिल्ली से महक आर्ट ग्रुप द्वारा मनमोहक झंकियों की प्रस्तुति होंगी स,16 अक्टूबर को प्रत्तोष फकीरा के साथ धनिया नाइट का आयोजन किया जाएगा जो बदायूं यूपी से रहेंगे, 17 अक्टूबर को विख्यात गायकार विमल दीक्षित पागल लालपुर हरिगढ़ यू पी से , 18 अक्टूबर अष्टमी के सम्पूर्ण रात्रि संकीर्तन में विख्यात गायिका रीतिका, कनिका अग्रवाल सवाईमाधोपुर से अपनी मनमोहक वाणी का जादु बिखेरेंगे।
क्लब वरिष्ठ उप प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की गई माता की सुंदर प्रतिमा से भव्य दरबार सजाया जाएगा। कार्यक्रम सह संयोजक प्रमोद सैनी, मनीष गोगिया ने बताया कि नवमी पर विशाल भंडारा व दशमी पर माता रानी की मूर्तियों का विसर्जन हरिद्वार के वी आई पी घाट पर गंगा मां के पवित्र जल में किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम संयोजक जय प्रकाश अग्रवाल ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिम्मेदारियों से अवगत करवाया। क्लब संरक्षक राकेश यादव USSL, कोषाध्यक्ष मनोज सिंघल ने सभी सदस्यों को कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव क्षेत्र का सबसे बड़ा महोत्सव है, जिसमें क्षेत्र के जाने माने गणमान्य लोग हर वर्ष हिस्सा लेते हैं और हम सभी को मिलजुल कर महोत्सव को सफल बनाना है
इस मौके पर महोत्सव पुरोहित नारायणा शास्त्री, टाइगर क्लब प्रधान राकेश यादव ,संरक्षक राकेश यादव USSL संरक्षक, संरक्षक डॉ शिवकुमार यादव ,संरक्षक -गजेंद्र यादव नम्बरदार टाइगर क्लब परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

 

यह भी देखें    Narnaul: एकल उपयोग प्लास्टिक के बहिष्कार का लिया संकल्प, विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।