Breaking News
Astrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाAstrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

Narnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्च

ddharm narain
Narnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्च
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 से 8 अक्टूबर, 2026 तक “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के अंतर्गत ‘वोट बचाओ देश बचाओं’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 8 अक्ट्रबर को हरियाणा के सभी जिलों में INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ विशाल रोष मार्च आयोजित किए जाएंगे।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में INDIA गठबंधन की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में चुनावी प्रक्रिया एवं मतदाता सूचियों से संबंधित गंभीर मुदों, मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा की गई मतदाता सूचियों में की गई धांधली तथा ‘वोट चोरी’ तथा इस संबंध में आगे की सयुक्त कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया था कि इन मूददों को लेकर व्यापक जनजागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत 2 से 8 अक्तूबर , 2026 तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में हरियाणा के सभी जिलों में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च निकाले जाएंगे।
इससे पहले 6 अक्टूबर को जिला स्तरीय समन्वय बैठक INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के आयोजित की जाएगी। बैठक के उपरांत संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
संबंधित प्रमुख स्तरीय नेता अपने-अपने जिलों में जिला कांग्रेंस कमेटी के नेतृत्व के साथ राज्य इन बैठकों में उपस्थित रहेंगे।
8 अक्तूबर को जिला स्तरीय ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विरोध मार्च
INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सभी जिलों में संयूक्त मार्च आयोजित किया जाएगा। इस दौरान
निर्धारित स्थल पर संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान तथा भारतीय संविधान के अन्च्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा और श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। नारनौल में विरोध मार्च का नेतृत्व महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती पर्ल चौधरी करेंगी।

 

यह भी देखें    Nangal Chaudhary : लोकतंत्र का गला दबाकर सत्ता पर काबिज भाजपा की नीतियों से जनता में आक्रोश, चुनावों में भुगतना पडे़गा खामियाजा – झूकिया

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।