Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Narnaul: ढोल मृदंग और मंजीरों की धुन पर राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली

Narnaul: ढोल मृदंग और मंजीरों की धुन पर राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: नारनौल शहर की प्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट (रजि.)की ओर से हर रविवार को आयोजित होने वाली 62वीं प्रभात फेरी परशुराम कॉलोनी से श्रद्धा और भक्ति भाव एवं उत्साह के साथ निकाली गई। इस प्रभात फेरी में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर राधे-राधे नाम का संकीर्तन किया। प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य यजमान श्री फूलचंद सैनी मोहल्ला परशुराम कॉलोनी परिवार के सदस्यों ने अपने निवास स्थान पर पावन ज्योति प्रज्वलित करके प्रातः 6:00 बजे प्रारंभ की।
इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान ढोल मृदंग और मंजीरों की मधुर धुन पर राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से प्रारंभ होकर मोहल्ला माली टीबा, बहरोड रोड, शोभा सागर, मार्ग से होते हुए पुनः यजमान के निवास स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सर्वप्रथम राधा कृष्ण की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाया गया।
प्रभात फेरी के दौरान महिलाएं, पुरुष, युवा व बच्चे भक्ति गीतों पर नाचते- गाते हुए संकीर्तन यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं की टोलिया जब राधे-राधे नाम का जाप करते हुए शहर की कुंज गलियों को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया महिलाओं ने भजन और के नृत्य के माध्यम से ठाकुर जी की आराधना की। अंत में सामूहिक रूप से आरती कर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।