Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Narnaul : आरती राव बोली – राव तुलाराम के नाम से कुछ लोगों को होता है पेट दर्द

Narnaul : आरती राव बोली - राव तुलाराम के नाम से कुछ लोगों को होता है पेट दर्द

मंच से संबोधन करती स्वास्थय मंत्री आरती सिंह राव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली से निकला गीता का संदेश आज भी देश को दिशा देने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए श्रीकृष्ण द्वारा दी गई गीता की शिक्षाओं को आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार हर वर्ष बड़े स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन कर रही है, ताकि प्रदेश की युवा पीढ़ी को गीता के अमर संदेश से जोड़ा जा सके।

यादव कल्याण सभा को 21 लाख रु देने की घोषणा

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री वीरवार को यादव कल्याण सभा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थीं। स्वास्थ्य मंत्री ने 21 लाख रुपए यादव धर्मशाला को देने की घोषणा की। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया।

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में जुटी सरकार : आरती सिंह राव
स्वास्थय मंत्री आरती राव का स्वागत करते सभा के पदाधिकारी

बिना नाम लिए विरोधियों पर किया कटाक्ष

अपने संबोधन के दौरान मंत्री आरती सिंह राव ने विरोधियों पर भी तीखा प्रहार किया उन्होंने कहा कि राव तुलाराम की वह छोटी सी अंश मात्र है लेकिन कुछ लोगों को राव तुलाराम के नाम से भी पेट में दर्द हो जाता है, साथ ही उन्होंने अपने पिता राव इंद्रजीत के लिए कहा कि राव साहब कभी भी अन्याय के खिलाफ चुप नहीं रहते हैं उनके सामने कोई भी हो वे अपनी बात मजबूती के साथ रखते हैं।

जन्माष्टमी की बधाई देते हुए अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य के ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग में खाली पड़े पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने का कार्य निरंतर जारी है, ताकि आमजन को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन और गीता का उपदेश केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव की प्रेरणा है, जो हर नागरिक को अपने दायित्वों के प्रति सजग बनाता है।

नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से मानवता को कर्म करते रहने और फल की चिंता न करने का संदेश दिया। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और शांति को बढ़ावा देना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि मोहित चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, यादव सभा के महासचिव सूबेदार कंवर सिंह, कोषाध्यक्ष मास्टर जय सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश एडवोकेट सहित यादव सभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखें – एनसीसी के नए सत्र के कैडेट्स का किया नामांकन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।