Narnaul: 14 दिव्यांगजनों को दी बैटरी से संचालित मोटर ट्राइसाइकिल
Narnaul: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में आज रेडक्रॉस भवन में रक्तदान एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने शिरकत की। कार्यक्रम में 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया तथा 14 दिव्यांगजनों को बैटरी से संचालित मोटर ट्राइसाइकिल और 121 वरिष्ठ नागरिकों को कान की मशीन, व्हील चेयर, छड़ी व कमर की बेल्ट जैसे उपकरण निशुल्क प्रदान किए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने उपस्थित दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है और किसी भी परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किए।
इस अवसर पर एलिम्को की पीएमडी इंचार्ज सबा नूर, संदीप कुमार, रेडक्रॉस से टेकचंद यादव, पवित्रा कुमारी और ओमप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
